सेमारी,29 दिसम्बर*प्रशासन गाँवाें के संग अभियान के तहत जनकल्याणकारी याेजनाओं से लाभानि्वत किया ।
उदयपुर जिले की पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत कानपुर में प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविरं लगा कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी याेजनाओं से लाभानि्वत किया ।
शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी सराडा सुभाष चन्द्र हिमानी ने की ।मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा,पंचायत समिति सदस्य जशाेदा देवीअहारी थे ।
मुख्य अतिथि विधायक डाँ परमार ने विभिन्न याेजनाओं से लाभानि्वत लाभार्थियाें काे पंचायती राज के 5 आवासीय पट्टे,42 पेन्शन पीपीओ,45 जाेब कार्ड,7 आवासीय स्वीकृति पत्र,42 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये । राजस्व विभाग के दाे बंटवारा,56 शुद्धीकरण,30 सीमाज्ञान,एक राजकीय आवंटन,118 राजस्व की नकले,50 जन्म,मृत्यु अन्य प्रमाण पत्र वितरण किये । पानी जांच करने के लिए एक मशीन स्थानीय सरपंच काे दी। यह जानकारी शिविर प्रभारी अधिकारी सुभाष चन्द्र ने दी ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच शंकरलाल अहारी,पूर्व उप सरपंच पहाडा काेदरलाल अहारी, ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव माेहनलाल औदिच्य,तनमय परमार,वासुदेव परमार,भेरुलाल मेघवाल, विकास अधिकारी भंवरसिंह चारण,तहसीलदार त्रिलाेक पुरबिया उपसि्थत थे ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 मई 26 *SP स्वीटी सेहरावत ने लगाया जनता दरबार*
चंडीगढ़14मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर💁🏻♂️हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें*
नई दिल्ली14मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*