पूर्णिया बिहार3नवंबर25* स्वर्ण समाज का स्वर्णिम संगम, एकता, समरसता और सामाजिक गौरव का भव्य आयोजन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया स्वर्ण व्यवसायी विश्वकर्मा मिलन समारोह ने समाज का की एकता, संस्कृति और गौरव को नई ऊंचाई दी,कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें भाजपा झारखंड प्रदेश (संगठन) के महामंत्री आदरणीय श्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री प्रदीप कुमार वर्मा, रायपुर के | विधायक एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री सुनील कुमार सोनी, स्वर्ण व्यवसायी संघ पूर्णिया के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री अरविन्द कुमार उर्फ भोला साह तथा पूर्णिया की उप महापौर श्रीमती पल्लवी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने मधुबनी दुर्गा मंदिर की सुंदर आकृति भेंट कर किया गया। पूरे आयोजन में स्वर्ण समाज की एकता, उत्साह और परंपरा की झलक देखने को मिली।
श्री भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने कहा “स्वर्ण समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। यही समाज बिहार के विकास की स्वर्णिम
धारा बनेगा।” मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा पूर्णिया की धरती सदैव संस्कार, संगठन और समर्पण की प्रतीक रही है, स्वर्ण समाज ने आज जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।” विशिष्ठ अतिथि रायपुर के विधायक एवं पूर्व सांसद श्री सुनील कुमार सोनी ने कहा “स्वर्ण व्यवसायी केवल आभूषण नहीं गढ़ते, वे समाज में विश्वास, परंपरा और
समरसता का स्वर्ण रचते हैं, स्वर्ण व्यवसायी संघ पूर्णिया के जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार उर्फ भोला साह ने अपने भावनात्मक संबोधन में कहा “यह मिलन समारोह हमारे समाज की सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक पहचान और आत्मगौरव का प्रतीक है। जब हम सब एक साथ खड़े होते हैं, तो न केवल स्वर्ण समाज, बल्कि पूरा पूर्णिया प्रगति की दिशा में स्वर्णिम अध्याय लिखता है,
समारोह के अंत में पूर्णिया की उप महापौर श्रीमती पल्लवी गुप्ता ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा “यह आयोजन समाज की एकता और सहयोग की भावना का दर्पण है। स्वर्ण समाज ने आज यह सिद्ध किया है कि जब संगठन और संस्कार साथ चलते हैं, तो विकास और सम्मान अपने आप मिलते हैं।” कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और समरसता का माहौल बना रहा। एकता की लौ जली- और स्वर्ण समाज ने इतिहास रच दिया,

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*मेधावी छात्रों के सम्मान से चमका भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी जिला टॉपर अहम कुशवाहा सहित अन्य मेधावी पुरस्कृत*
भागलपुर25अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त दो और अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ25अप्रैल26*अलीगढ़ हादसे पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित*