गोण्डा28दिसम्बर *नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस जांच में जुटी*
गोंडा । जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मानव कंकाल मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची छपिया पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट दक्षिण तरफ एक गड्ढे में स्थानीय लोगों को एक नर कंकाल पड़ा हुआ दिखा। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो आनन फानन में बभनान चौकी पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। छानबीन करने पर कंकाल की पहचान उसके कपड़ों और चप्पल से रामसुंदर निवासी सकदरपुर थाना छपिया के रूप में हुई। दो माह पहले वृद्ध की गुमशुदगी रिपोर्ट किरन देवी निवासिनी गोररहिया थाना खोड़ारे ने छपिया थाने में दर्ज कराई थी। किरण देवी ने पुलिस को बताया कि रामसुंदर मेरे नाना थे। उनके संतान नहीं थी उनकी देखभाल मैं ही कर रही थी। थानाध्यक्ष छपिया चितवन कुमार ने बताया कि कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
[27/12, 7:19 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *कर्नलगंज के बरदही बाजार में 29 दिसंबर को पशु आरोग्य मेले का होगा आयोजन*
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील मुख्यालय कर्नलगंज स्थित बरदही बाजार में 29 दिसम्बर 2021 बुधवार को पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील व विकास खंड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कादीपुर के बरदही बाजार में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में बुधवार 29 दिसंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमे पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्त समस्याओं का समाधान किया जायेगा। यह जानकारी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसके तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि उक्त मेले में पशुओं के टीकाकरण, बधियाकरण, बांझपन चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, सामूहिक दवा पान टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान के साथ ही पशुधन बीमा योजना के तहत पशुओं का बीमा भी कराया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र के पशुपालकों से मेले में पहुंचकर लाभ अर्जित करने की अपील की है।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश