October 26, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली26अक्टूबर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली26अक्टूबर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

नई दिल्ली26अक्टूबर25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 अक्टूबर 2025*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 30:06 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 10:47 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* बव. – 17:00 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शोभन – 06:45 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:28
*🌄सूर्यास्त-* 17:41
*🌙चन्द्रोदय-* 10:43
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 10:47 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 16:17 से 17:41
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 कार्तिक सुदी पंचमी 30:06 (यानी अगले दिन सुबह 06:06) तक पश्चात् षष्ठी शुरु , जया पंचमी , सौभाग्य – पाण्डव – लाभ पंचमी , ज्ञान – सौभाग्य – लाभ पंचमी (जैन) , सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक मुक्त खरना) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 10:47 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:47 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , गुरु श्री गोविंदसिंह ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार) , भक्त नामदेव महाराज जयन्ती (तारीखानुसार) , श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती , श्री जे. डी. रमबई जयन्ती , श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती , श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती व जम्मू-कश्मीर विलय की 78वीं वर्षगांठ।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी पूर्णरात्रि , सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ) , सांयकाल प्रथमार्घ्य दान , अरूणोदय काल द्वितीयोर्घ्य दान।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अपूज्या यत्र पूज्यन्ते*
*पूज्यानां तु विमानना।*
*त्रीणि तत्र प्रवर्तन्ते*
*दुर्भिक्षं मरणं भयं ॥*
*भावार्थ 👉*
_जिस देश या समाज में अपूज्य और अयोग्य व्यक्तियों का सम्मान होता है तथा पूजनीय , सम्माननीय व्यक्तियों का निरादार और अपमान होता है, वहां सदैव दुर्भिक्ष (अकाल ) , मृत्यु तथा भय, ये तीनों विपत्तियाँ छायी रहती हैं।_
🌹

*26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1708 – लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के निर्माण का काम पूरा हुआ।
1774 – फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।
1858 – एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1905 – नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
1943 – कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
1947 – इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 – विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने

1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 – त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1980 – इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994 – 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 – इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2007 – अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 – अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015 – उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
2019 – भारत, भूटान और नेपाल ने ट्रांस बॉर्डर कंज़र्वेशन पार्क की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये।
2020 – संयुक्‍त राष्‍ट्र महासिचव एंटोनियो गुतरेस ने आर्मेनिया और अजरबेइजान के बीच आज से लागू होने वाले युद्ध विराम का स्‍वागत किया।
2020 – सुमन दुबे ने अपना पहला उपन्यास “The Fixer: Winning Has A Price. How Much Will You Pay?” जारी किया।
2020 – नासा ने चन्द्रमा के धूप वाले हिस्से में पानी की उपस्थिति की पुष्टि की।
2021 – केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिलांग-डिब्रूगढ़ सेक्टर पर पहली सीधी उड़ान का उद्घाटन किया।
2021 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्‍ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया।
2022 – कांग्रेस में खरगे राज शुरु , मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद की नयी जिम्मेदारी संभाली।
2022 – ईरान में बंदूकधारियों ने शिया मुसलमानों के पवित्र स्थल पर की गोलीबारी, 15 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मडगांव, गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
2023 – अभिनेता राजकुमार राव भारतीय निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान के नए नेशनल आइकॉन बने।
2023 – जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने 5 आतंकी मार गिराए।
2024 – ईरान के बाद इजरायल ने लेबनान में बम बरसाने से 19 की मौत हुई।
2024 – मेक्सिको में बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हुई व 6 अन्य घायल हुए।

*26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1270 – भक्त नामदेव महाराज का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में नरसीबामणी नामक गाँव में एक शिंपी के परिवार में हुआ।
1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
1886 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1890 – गणेशशंकर विद्यार्थी – पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
1920 – मधुकर दिघे – मेघालय के पूर्व राज्यपाल।
1923 – राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
1924 – ठाकुर प्रसाद सिंह – भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
1933 – सरेकोप्पा बंगरप्पा – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 – मेघालय के नौवें मुख्यमंत्री जे. डी. रमबई का जन्म हुआ।
1937 – हृदयनाथ मंगेशकर भारतीय संगीतकार व लता मंगेशकर, आशा भोंसले और उषा मंगेशकर के भाई।
1971 – प्रीति सिंह – भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।
2002 – जेरेमी लालरिनुंगा – भारत के भारोत्तोलन के खिलाडी।

*26 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1947 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1955 – डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1956 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1981 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक ।
2020 – रॉबर्ट डैनियल मेनकर – एक अमेरिकी कथा लेखक और संपादक थे।
2021 – स्कॉटिश फुटबॉल मैनेजर वाल्टर स्मिथ का 73 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – इतालवी फ़ुटबॉल मिडफ़ील्डर अम्बर्टो कोलंबो का 88 वर्ष की आयु में निधन।
2023 – कनाडाई हॉकी खिलाड़ी एड सैंडफ़ोर्ड (95) का निधन हुआ।
2023 – पूर्व सांसद प्रभातसिंह चौहान का 82 वर्ष की आयु में निधन।
2023 – प्रख्यात कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर (89) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

*26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 गुरु श्री गोविंदसिंह ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार)।
🌟 भक्त नामदेव महाराज जयन्ती (तारीखानुसार)।
🌟 श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती।
🌟 श्री जे. डी. रमबई जयन्ती।
🌟 श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती।
🌟 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।
🌟 जम्मू-कश्मीर विलय की 78वीं वर्षगांठ।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Taza Khabar