राजगढ़27दिसम्बर*अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को ब्यावरा (शहर) पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
*थाना प्रभारी राठौर की कार्रवाई -*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
पुलिस कप्तान राजगढ़ प्रदीप अधीक्षक राजगढ़ मनकामना प्रसाद व एसडीओ (पी) ब्यावरा द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अवैध मादक पदार्थ के विक्रय पर लगाम कसने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी ब्यावरा (शहर) निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा थाने में एक टीम गठित की गयी एवं विश्वास पात्र मुखबिर लगाये गये। मुखबिर सूचना पर टीम में उनि एल.एस. भाटी, आरक्षक 890 चन्द्रेश कुशवाह, आरक्षक 50 रवि मौर्य, आरक्षक 444 श्याम रघुवंशी, आरक्षक 209 बलवीर, आरक्षक 873 प्रद्युमन आरक्षक 850 वीरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक 1016 राजेश कोली, आरक्षक 454 रामदीन धाकड़, आरक्षक 759 दिनेश किरार को मय प्रायवेट वाहन मय अनुसंधान सामग्री लेकर अरन्या पुलिया के आगे गुना रोड़ ब्यावरा पहुंचे जहां खेत की बाउण्ड्रीवॉल की आड़ से मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के व्यक्ति को आते हुये देखते रहे जो उसी हुलिया का आदमी अपनी पीठ पर बैग टांगे हुये ब्यावरा तरफ से पैदल आता हुआ दिखा जो करीब आने पर घेराबंदी कर पकड़ा उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. शेरू खान जाति मुसलमान उम्र 39 साल निवासी मकबरा अब्बू थाना रेल्वे स्टेशन रोड मेरठ जिला मेरठ उत्तरप्रदेश का होना बताया जिसके बैग की तलाशी लेने पर शेरू मुसलमान के कब्जे से 18 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 3.00,000 रूपये मौके पर जप्त किया गया। थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 749/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर व उनकी टीम उनि एल.एस. भाटी, आरक्षक 890 चन्द्रेश कुशवाह, आरक्षक 50 रवि मौर्य, आरक्षक 444 श्याम रघुवंशी, आरक्षक 209 बलवीर, आरक्षक 873 प्रद्युमन, आरक्षक 850 बीरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक 1016 राजेश कोली, आरक्षक 454 रामदीन धाकड़, आरक्षक 759 दिनेश किरार, आरक्षक 1014 सुमित दोहरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 यई 26 स्वीटी सहरावत की दबिश, मोबाइल गैंग का भंडाफोड़
पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल