कानपुर देहात। 28 सितम्बर 2026*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन*
कानपुर देहात *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा के तहत जनपद के संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज आंगनबाड़ी केंद्र आलापुर एवं जूनिया, गजनेर, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। लाभार्थियों एवं अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित विकास को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उनके द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवेश के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा बहुओं, लाभार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं जन-जागरूकता के प्रभावी केंद्र के रूप में सुदृढ़ करना तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर2026 पूर्णिया में खेलों के महाकुंभ का आगाज़, 2000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम*
मुजफ्फरनगर28 सितंबर 26*ताऊ की तेरहवीं के दिन भतीजे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मथुरा 28 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी के 02 जेन्टस पर्स व 01 अवैध छुरा सहित गिरफ्तार किया गया ।*