March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

लखनऊ14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

लखनऊ14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14अक्टूबर 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी 11.09 AM तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु 11:54 AM तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* कौलव 11:09 AM तक बाद में तैतिल 10:46 PM तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सिद्ध 04:11 AM तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:27 AM
*🌄सूर्यास्त-* 05:58 pm
*🌙चन्द्रोदय-* 12:43 am
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क
*🌞सूर्यराशि -* कन्या
*💡अभिजित-* 11:49 am से 12:35 pm
*🤖राहुकाल-* 03:0 pm से 04:30pm
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को* 👉
*कार्तिक बदी अष्टमी 11:11 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ, विश्व मानक दिवसWindows 10 का सपोर्ट समाप्त: माइक्रोसॉफ्ट 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 के लिए समर्थन बंद कर देगा, जिसके बाद सुरक्षा अपडेट मिलना बंद होजायेंगे,राष्ट्रीय मिठाई दिवस,अंतर्राष्ट्रीय ई-अपशिष्ट दिवस_*

*_🔅कल बुद्धवार को*👉
*नवमी 10.33 AM तक बाद में दशमी,गुरु हरराय जी की जोतिजोत (प्राचीन मत से।),अब्दुल कलाम जयंती कल,विश्व ग्रामीण महिला दिवस कल*

🎯 *आज कि वाणी*👉
*यथा शीतल जलं, उष्णलोहं च वस्त्रेभ्यः कुरुकाः दूरी करोति, तथैव शीतल मनः, उष्ण हृदयं च जीवनस्य चिन्ताम् अपसारयति*

*भावार्थ👉*
🌹 *जैसे ठंडा पानी और गर्म इस्त्री कपड़ों की सिलवटें मिटा देते हैं, वैसे ही ठंडा दिमाग और गर्म दिल ज़िंदगी की चिंताओं को दूर कर देते हैं.*🌹

*14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1933 – जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।
1943 – जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 – हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948 – इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 – डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1979 – जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
1997 – ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2000 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
2002 – कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010 – राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

*14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति*

1996 – हरजिंदर कौर – भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
1979 – रित्विक भट्टाचार्य – भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।
1643 – बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह
1884 – लाला हरदयाल – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक।
1931 – निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार
1950 – सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1930 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति थे।
1924 – बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य – असमिया साहित्यकार थे।
1863 – लालू भाई सामलदास मेहता – प्रसिद्ध उद्योगपति थे। 1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ‘सर’ की उपाधि दी थी।

*14 अक्टूबर को हुए निधन*

2020 – शोभा नायडू – भारत की प्रमुख कुचिपुड़ी नर्तकियों में से एक थीं।
1240 – रज़िया सुल्तान, भारत की थम महिला शासिका
2004 – दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक
2013 – मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता
1998 – दसरथ देब – भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
1947 – नरसिंह चिन्तामन केलकर – लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।

*14 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

विश्व मानक दिवस
विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

Taza Khabar