ब्रेकिंग
अयोध्या11अक्टूबर25*अयोध्या के कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा में देखा गया सजीव प्रसारण।
दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ी सौगात दी।
₹24,000 करोड़ की प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत की गई।
₹11,440 करोड़ के दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया गया।
कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी ₹5,450 करोड़ की परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण किया गया।
₹815 करोड़ की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।
इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।
सरकार का लक्ष्य हर किसान को आत्मनिर्भर बनाना और भारत को खाद्यान्न क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाना है।
अयोध्या के कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक और जिले के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
किसानों ने प्रधानमंत्री की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ये योजनाएं आधुनिक और समृद्ध कृषि की दिशा में बड़ा कदम हैं।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*