February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 24 दिसम्बर *व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह*

औरैया 24 दिसम्बर *व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह*

औरैया 24 दिसम्बर *व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह*

*कंचौसी,औरैया।* शुक्रवार को कंचौसी कस्बा स्थित बड़ी सब्जी मंडी में कस्बे के व्यापारियों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कानपुर व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक किशन केसरवानी रहे, एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मामू पोरवाल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि युवा जिलाध्यक्ष शीघ्र ही टीम गठित कर व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न व समस्याओं के प्रति संघर्षरत रहे, जो कि किसी भी व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य होता है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया और कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जनपद में वह व्यापारियों के हितों की लड़ाई को आंदोलनकारी तरीके से लड़ेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को भाजपा नेता संतोष शुक्ला ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया व मानवाधिकार के नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य बीनू आदेश शुक्ला ने किया। उन्होने आये हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जय प्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश पोरवाल, राधा कृष्ण राठौर, मंजुल गुप्ता, जसवंत दोहरे,संतोष शुक्ला, आनंद गुप्ता, पप्पू वर्मा, पूर्व प्रधान रविन्द्र दोहरे, विशाल गुप्ता बिरेन्द्र नाथ सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Taza Khabar