March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली7अक्टूबर25 *यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली7अक्टूबर25 *यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली7अक्टूबर25 *यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*07- अक्टूबर- मंगलवार*

👇
*==============================*

*1* कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है। ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई द्वारा प्रदर्शित धैर्य की मैं सराहना करता हूं

*2* CJI बी आर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाला वकील राकेश किशोर सस्पेंड, लाइसेंस रद्द, देश में कहीं भी नहीं कर पाएगा वकालत

*3* ‘ऊपर वाला ही जानता है’; पाकिस्तान के भविष्य को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का तंज

*4* रक्षा मंत्री बोले- बढ़ रही देश की आर्थिक ताकत, जल्द बनेगी दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

*5* पड़ोसी अच्छे हों या नहीं, भारत अब तुलना से आगे बढ़ चुका है’, जयशंकर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

*6* इस दौरान विदेश मंत्री ने याद करते हुए कहा कि जब वे 1970 के दशक में विदेश सेवा में आए थे, तब भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अक्सर तुलना होती थी। लेकिन अब वैसी बात नहीं होती। आज जब मैं दुनिया के नेताओं से मिलता हूं, तो वैसी तुलना सुनने को नहीं मिलती जैसी पहले होती थी।

*7* बिहार में 2 फेज में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को, महागठबंधन और NDA के बीच मुकाबला, दांव पर नीतीश से लेकर तेजस्वी तक की साख

*8* राहुल गांधी के आरोपों पर मुस्कुराए मुख्य चुनाव आयुक्त, फर्जी मतदान पर बोले- जरूरत हुई तो बुर्कानशीं वोटर्स की जांच होगी

*9* 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को नतीजे; इनमें राजस्थान की अंता और पंजाब की तरनतारन

*10* सीजेआई गवई पर हुए हमले की सोनिया गांधी ने की निंदा; कहा- यह हमला संविधान पर हमले जैसा, यह न केवल उन पर, बल्कि हमारे संविधान पर भी हमला है। मुख्य न्यायाधीश गवई बहुत दयालु रहे हैं, लेकिन पूरे देश को गहरी पीड़ा और आक्रोश के साथ उनके साथ एकजुटता से खड़ा होना चाहिए

*11* बिहार -मतदाता सूची से हटाए गए 23 लाख महिलाओं के नाम’; चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा आरोप

*12* अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी

*13* राजस्थान – जयपुर SMS अग्निकांड में 19 घंटे बाद पहली कार्रवाई, अधीक्षक-ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज को हटाया, XEN निलंबित; 8 मृतक के परिवारों को मिलेंगे 10-10 लाख

*14* सोना-चांदी में अंधी तेजी! ग्लोबल संकेतों से रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त उछाल

*15* धनतेरस-दिवाली और शादियों के सीजन से पहले ‘सोने में आग’, बाजार में हलचल, सोना खरीदा अब एक आम परिवार के लिए मुश्किल ही नहीं परेशानी का सबब बनता जा रहा है। सर्राफा कारोबार भी सोने की बढ़ती कीमतों के कारण चिंता में हैं। उनका मानना है कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं तो उनके पास कौन इसकी खरीदारी करने आएगा?

*16* फ्रांस में 27 दिन में PM का इस्तीफा, इतिहास में सबसे कम समय तक रहे, 1 साल में 4 प्रधानमंत्री ने पद छोड़ा

*17* ठंड की आहट… देर रात दिल्ली-एनसीआर राजस्थान के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट
*==============================*
[07/10, 6:50 am] +91 90011 54201: *🚩🚩🚩जय श्री राम🚩🚩🚩*

*मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार*

🔸सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर वकील ने फेंका जूता, नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, MP से जुड़ा है मामला

🔸PM मोदी ने CJI बीआर गवई से की बात, वकील की जूता फेंकने की हरकत पर जताई नाराजगी

🔸दार्जिलिंग में भूस्खलन से महाविनाश, 29 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, राहत एवं बचाव कार्य तेज

🔸इटली में भयानक हादसे ने ली 4 भारतीयों की जान, मृतकों की उम्र 20 से 34 साल के बीच

🔸TV डिबेट में राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र

🔸​फ्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल तेजः सेबेस्तियन ने PM बनने के एक माह बाद ही छोड़ा पद, ऐतिहासिक अंदाज में दिया इस्तीफा

🔸बिहार में छठ के बाद 2 फेज में चुनाव:6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को

🔸अमेरिकी प्रभाव से चढ़ रहे सोना-चांदी:चांदी 1 लाख 52 हजार रुपए तो सोना 1 लाख 22 हजार के पार

🔸केदारनाथ-हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी:बद्रीनाथ की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढकीं, उत्तराखंड पहुंचे श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं

🔸वांगचुक अरेस्ट केस- SC में 14 अक्टूबर तक सुनवाई टली:पत्नी ने हिरासत में लेने की वजह पूछी, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस भेजा

🔸​​कफ सिरप से मौत पर राजस्थान, एमपी–यूपी सरकार को नोटिस:NHRC ने स्वास्थ्य मंत्रालय से जांच करने को कहा; सैंपल रिपोर्ट मांगी

🔸​​​​​ट्रंप की चाल में फंस गए मुस्लिम देश, गाजा शांति प्रस्ताव पर दो फाड़ हुए

🔸48 घंटे में 20 एनकाउंटर! यूपी में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘खल्लास’ से बदमाशों में खौफ

🔸​​​​​​​जयपुर के SMS अस्पताल में भीषण अग्निकांड: 8 मरीजों की मौत, जांच कमेटी गठित; PM मोदी ने जताया दुख

🔸ममता बनर्जी ने बंगाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए की घोषणा, परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और होमगार्ड की नौकरी मिलेगी

🔸​​​​​चुनाव के ऐलान से पहले नीतीश ने किया पटना मेट्रो के 3.45 किलोमीटर कॉरिडोर का उद्घाटन

🔸अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 18.11 करोड़ की लागत से निखरेगा सीकर रेलवे स्टेशन, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

🔸​​पाकिस्तान की अफ्रीकी सैन्य साजिश : सोमालिया से रक्षा समझौता, तुर्की की मदद से हॉर्न ऑफ अफ्रीका में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश

🔸दिल्ली में पटाखों पर पुलिस का प्रहार : एक माह में 6.9 टन अवैध पटाखे किए जब्त, 17 लोग गिरफ्तार

*आप सभी का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो.. सुप्रभातम्….!*

*जय हो🙏🚩🚩🚩*
[07/10, 7:36 am] Anju Agarwal Knp: सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- अवैध धर्मांतरण केस में ATS ने दाखिल किया पत्र, मुख्य आरोपी छांगुर सहित 6 पर लगा आरोप, आरोपियों में नीतू, रशीद, सबरोज शामिल, शहाबुद्दीन और राजेश उपाध्याय शामिल, पत्र में अवैध धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग का जिक्र, साथ में संपत्ति खरीद-फरोख्त का भी जिक्र, आपराधिक साजिश, SC/ST एक्ट के तहत धाराएं लगीं, एनआईए विशेष अदालत में पेश हुआ आरोप पत्र, सभी आरोपी पहले से एटीएस की गिरफ्त में हैं, अदालत ने आरोप पत्र पर अभी संज्ञान नहीं लिया है,

➡लखनऊ- दीपोत्सव 2025 में अयोध्या फिर रचने जा रही इतिहास, पर्यटन विभाग में विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी तेज, 18 अक्टूबर को मॉक ड्रिल के जरिए परखी जाएंगी तैयारियां, मिशन शक्ति, स्वच्छ भारत थीम पर झांकी होगी शामिल, सरयू तट, 56 घाटों पर जलेंगे 26 लाख से अधिक दीपक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नया रिकॉर्ड,

➡लखनऊ- यूपी रेरा की 185वीं बैठक हुई, बैठक में 8 नई परियोजनाओं को मंजूरी, कुल 1,948 करोड़ का निवेश प्रस्तावित, परियोजनाओं से बनेंगे 3,005 आवासीय, दुकानों के यूनिट, फ्लैट्स, विला, प्लॉट्स और कमर्शियल स्पेस शामिल, बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने की, वरिष्ठ अधिकारी और विषय विशेषज्ञ भी रहे मौजूद, निवेश से निर्माण कार्य और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा,

➡लखनऊ- नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म का आरोपी दोषी, विजय गोस्वामी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा, जज नीरज कुमार उपाध्याय ने सुनाया फैसला, 10 साल की कैद, 22 हजार का लगाया जुर्माना, 2020 में आलमबाग थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट, दवा लेने गई थी नाबालिग, फिर नहीं लौटी, आरोपी ने पीड़िता को कई राज्यों में घुमाया, डराकर बार-बार किया दुष्कर्म, कोर्ट ने माना दोषी,

➡लखनऊ- केजीबीवी में मारपीट, बाहरियों के प्रवेश का मामला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बढ़ी सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू, सभी विद्यालयों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, समग्र शिक्षा टीम ने लखनऊ केजीबीवी का किया निरीक्षण, छात्राओं से महिला अधिकारियों ने की बातचीत, निदेशालय स्तर से सतर्कता, निगरानी बढ़ाने के निर्देश, 746 विद्यालयों में लगेंगे 7000 से अधिक कैमरे,

➡लखनऊ- व्यापारी पर 1.29 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, राजस्थान के करौली निवासी लेखराज मीना पर FIR, सहायक आयुक्त राज्यकर खंड-18 ने कराई FIR, बोगस फर्म बनाकर किया टैक्स फ्रॉड का खुलासा, हुसैनाबाद शीश महल का फर्जी पता दिखाया गया, बिजली बिल पर फर्जी पंजीकरण करने का भी आरोप, विभाग ने जुलाई में फर्म का पंजीकरण रद्द किया, पुलिस जांच जारी, साक्ष्य मिलने पर होगी कार्रवाई,

➡लखनऊ- इन्वेस्ट यूपी में प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले कमीशनखोरी मामला, सोलर कंपनी से 5% कमीशन मांगने का आरोप, बिचौलिया निकांत जैन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, ईडी ने निकांत जैन को फिर भेजा तलब नोटिस, पहले भी निकांत, सौरभ सेठ पर पड़े थे छापे, जांच से बचने के लिए निकांत ने बनाई थी दूरी, निकांत, भाई सुकांत जैन की संपत्तियों की जांच, ED ने जुटाई कंपनियों, प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी, संपत्तियों की खरीद में लगे पैसों के स्रोत की होगी जांच,

➡लखनऊ- मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैट, बने 72 फ्लैटों की मांग जोरदार बढ़ी, पंजीकरण खुलते ही 3 दिन में 1,703 फॉर्म बिके, 58 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जमा की राशि, पंजीकरण प्रक्रिया 3 नवंबर तक जारी रहेगी, LDA की 2,314 वर्ग मीटर भूमि पर योजना लांच, सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच,

➡लखनऊ- आधार कार्ड अपडेट कराने के शुल्क बढ़ाए गए, फोन नंबर अपडेट कराने पर लगेगा 75 रुपये, पहले फोन नंबर अपडेट का शुल्क था 50 रुपये, नाम, पता, बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क 125 रुपये, बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट रहेगा निशुल्क, डाकघर और डोर टू डोर सेवा से हो रहा अपडेट, GPO, चौक और अन्य उपडाकघरों में लोग पहुंच रहे,

➡लखनऊ- कार के बोनट में सांप दिखने का मामला, कार के बोनट से सांप को निकाला गया बाहर, घंटों की मशक्कत के बाद सांप निकला बाहर, वन विभाग ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर सांप को पकड़ा, ठाकुरगंज के अहिरन खेड़ा के पास का मामला,

➡लखनऊ- महिला होमगार्ड लीला हत्याकांड में फैसला, आरोपी पिंटू रावत को कोर्ट ने दोषी ठहराया, एडीजे जैनेंद्र कुमार पांडेय ने सुनाई सजा, उम्रकैद और 15 हजार का लगाया अर्थदंड, 2010 में गाजीपुर थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट, गांववालों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा था आरोपी, शव को ठिकाने लगाने ले जा रहा था पिंटू रावत,

➡लखनऊ- महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह का आयोजन आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में होंगे शामिल, आज सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम,

➡लखनऊ- AAP पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा बरेली, सुबह 10 बजे रवाना होगा AAP का डेलीगेशन, बरेली घटना की जांच के लिए जाएंगे AAP नेता,

➡उन्नाव- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली, घायल बदमाश बांगरमऊ CHC में भर्ती, बदमाशों की पहचान विवेक, सोलंकी के रूप में हुई, दोनों पर 10-10 हज़ार का इनाम था घोषित, लूट और चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज, 76 हज़ार की हालिया चोरी में थे शामिल, कब्जे से तमंचा, बाइक और नकदी बरामद, कोतवाली बांगरमऊ क्षेत्र का मामला,

➡आगरा- CP दीपक कुमार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मी सस्पेंड, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 2 लाइन हाजिर, पैसे वसूली और लापरवाही पर गिरी गाज़, CP दीपक कुमार की सख्त चेतावनी, ‘भ्रष्टाचार किसी कीमत पर नहीं बर्दाश्त’, ‘हर दिन आ रही हैं 100 से ज्यादा कॉल्स’, ‘जिनमें कई शिकायतें अन्य विषयों से जुड़ी’, ‘शिकायत करने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय’, आगरा पुलिस कमिश्नरेट की सर्जिकल स्ट्राइक,

➡बागपत- टोल टैक्स पर कार में लगी आग, कार में आग लगने से मची भगदड़, टोल गेट भी जलकर हुआ खाक, आग लगने का लाइव वीडियो वायरल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का मामला,

➡हापुड़- धौलाना में भूमि घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, भूमि घोटाले में तहसील कोर्ट का क्लर्क निलंबित, करोड़ों की भूमि घोटाले में आसिम राणा निलंबित, जांच में 13 अधिकारी और कर्मचारी मिले दोषी, तत्कालीन अधिकारियों पर भी गिर सकती गाज, तत्कालीन SDM पर भी लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप, करोड़ों की भूमि को लेकर की गई थी शिकायत,

➡हापुड़- FCI ट्रकों से राशन चोरी का मामला, ट्रक से राशन निकालने के मामले में जुर्माना, आठ ट्रक चालकों पर 5 लाख का जुर्माना, बदनौली ढाबे पर छापेमारी में हुआ खुलासा, 11 आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जुर्माना नहीं चुकाया तो होगी ट्रकों की नीलामी, ADM न्यायिक ज्योत्सना बंधु की सख्त कार्रवाई, प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा,

➡हापुड़,- गला काटने की धमकी देने का आरोप, युवक की गर्दन पर चाकू रखकर धमकी का आरोप, पैसे के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा विवाद, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, गढ़ क्षेत्र के अहाता बस्ती का मामला,

➡हापुड़- दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, कोचिंग सेंटर में पढ़ते समय हुई हरकत, छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था युवक, दबंग युवक ने परिजनों से की गाली-गलौज, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी, थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला,

➡हापुड़- तेज रफ्तार थ्रीव्हीलर का कहर, थ्री व्हीलर ने युवक को मारी टक्कर, टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा फ्लाईओवर का मामला,

➡रायबरेली- निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत, महिला की मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, परिजनों का आक्रोश बढ़ता देख पहुंची पुलिस, परिजनों को पुलिस ने समझा बुझा किया शांत, शहर कोतवाली क्षेत्र के सैनिक हॉस्पिटल का मामला,

➡रायबरेली- शातिर महिला चोर का आतंक, चोरी करते महिला का CCTV आया सामने, एक ही शॉप में कई बार महिला ने की चोरी, सीसीटीवी के जरिये महिला की हुई पहचान, पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से की शिकायत, CCTV के जरिये पुलिस महिला की शिनाख्त की, बछरावां थाना क्षेत्र स्थित मदर डेयरी का मामला,

➡रायबरेली- प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की लापरवाही आई सामने, कक्षा 4 के छात्र को कमरे में बंद कर लगाया ताला, पूरे दिन क्लासरूम में बंद रहा छात्र, छात्र के घर न पहुंचने पर परिजनों ने ढूंढना, विद्यालय के कमरे के अंदर रोता हुआ मिला छात्र, पुलिस ने ताला खुलवाकर बच्चे को बाहर निकाला, भदोखर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय का मामला,

➡अलीगढ़- स्कूटी सवार प्रोपर्टी डीलर की हुई मौत, बिजली खंभे से टकराकर हुई मौत, RTO ऑफिस के पास टकराकर हुई मौत, सूचना के बाद मौके पर पुलिस, परिजन पहुंचे, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बन्नादेवी थाना इलाके के पास NH-91 की घटना,

➡मेरठ- शास्त्रीनगर के अवैध सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीमकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में अफसरों को कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी गई, SC ने अफसरों से 27 अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है, 17 दिसंबर 2024 को मार्केट ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था, आवास विकास के भ्रष्ट अफसरों ने नहीं की कार्रवाई, अवैध मार्केट में अभी भी अवैध निर्माण करा रहे अफसर, आवासीय प्लाट पर अफसरों ने बनवाया जेना जूलरी शोरूम, शोरूम उद्घाटन कराने के बाद नोटिस-नोटिस का खेल जारी,

➡रायबरेली- डिलीवर के बाद नवविवाहिता की मौत, वी.केयर हॉस्पिटल में डिलीवर के बाद मौत, डॉक्टर न होने का परिजनों ने लगाया आरोप, बिना डॉक्टर के स्टाफ ने कराया प्रसव – परिजन, हालत बिगड़ने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर – परिजन, परिजनों का हंगामा देख मौके पर पहुंची पुलिस, परिजनों ने पुलिस को दी लिखित तहरीर, मिलएरिया क्षेत्र के वी.केयर हॉस्पिटल की घटना,

➡झांसी,- झांसी में युवक ने तेजाब पीकर की आत्महत्या, मृतक की पहचान भानु प्रताप के रूप में हुई, घर में झगड़े के बाद बाजार जाकर खरीदा था तेजाब, एसिड पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर घर लौटा, परिजनों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी इलाके की घटना,

➡झांसी- झांसी में अनुदान घोटाला उजागर, 6 लोगों ने उठाया दो योजनाओं से लाभ, CM सामूहिक विवाह, पिछड़ा वर्ग योजना से ली राशि, सरकार प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च करती, इस योजना की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए की, एक ही लाभार्थी ने दो बार उठाया फायदा, जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं लगी भनक, मीडिया रिपोर्ट में खुला फर्जीवाड़ा, बबीना, गुरसराय ब्लॉक में पकड़े गए मामले, सत्यापन अधिकारी, बीडीओ की भूमिका संदिग्ध, सीडीओ ने कहा दोषियों से होगी रिकवरी, सत्यापन कराकर होगी सख्त कार्रवाई – सीडीओ,

➡हापुड़- औषधि विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, दवा मार्केट में मारा गया छापा, कफ सिरप, पेरासिटामोल के 9 नमूने लिए, सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए लैब, राजस्थान, MP की घटनाओं के बाद अलर्ट, पिलखुआ के बड़ौदा सिहानी वेयरहाउस का निरीक्षण, पेरासिटामोल समेत 5 नमूने लिए, एंब्रोक्सिल सिरप, प्रोमेथाजिन की भी जांच, पीडियाट्रिक सिरप के नमूने जांच के घेरे में,

➡अम्बेडकरनगर- घर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात से हड़कंप, लाखों रुपये के जेवर और नगदी की चोरी, परिजनों को सुबह हुई चोरी की जानकारी, मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी, हंसवर क्षेत्र के सैदपुर लेडुआ डीह की घटना,

➡अम्बेडकरनगर- तेज रफ्तार 2 बाइकों की हुई टक्कर, बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल, एक की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती, महुआ क्षेत्र के आनंद नगर चौराहे की घटना,

➡दिल्ली- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी कार्यालय बंद, आज दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद, सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे,

➡दिल्ली,- आज सुबह 11 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी मीटिंग.
[07/10, 7:44 am] +91 87658 77512: *प्रेम मंदिर, वृंदावन 🛕*

मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है. इस मनमोहक मंदिर में भगवान का दर्शन करने हेतु देश-विदेश से श्रद्धालु वृंदावन आते हैं. इस मंदिर की सुंदरता प्रत्येक व्यक्ति को मंत्रमुग्ध कर देती है.

वृंदावन का यह प्रेम मंदिर भगवान श्री राधा-कृष्ण और सीता-राम को समर्पित है. इस भव्य मंदिर की संरचना पांचवें जगदगुरु कृपालु महाराज द्वारा स्थापित की गई थी. 2012 में 11 वर्ष पश्चात इस मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ था.

इस प्रेम मंदिर में 94 कलामंडित स्तंभ हैं, जो किंकिरी और मंजरी सखियों के विग्रह को दर्शाते हैं. रात्रिकालीन में मंदिर का प्रकाश भी भक्तों को अत्यंत आकर्षित करती हैं.

यह मन्दिर वास्तुकला के माध्यम से दिव्य प्रेम को साकार करता है. मन्दिर की भीतरी दीवारों पर राधाकृष्ण और कृपालुजी महाराज की विविध झाँकियों का भी अंकन हुआ है.

*मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
[07/10, 9:13 am] +91 79913 32429: ब्रेकिंग प्रतापगढ़…..

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने बड़ा हादसा होने से बचा ।

आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी लटक रहे 11000 वोल्टेज तार से टकराई टूटा खंभा।

सप्लाई चालू होने से फायर ब्रिगेड टीम की जान खतरे में ।

मुस्तैदी के साथ कूद कर बचाई अपनी जान ।

टला बड़ा हादसा. करीब आठ फीट की ऊंचाई पर लटक रहा था तार ।

पावर हाउस पांडेय तारा के जे ई एवं विभाग के स्टाफ का नहीं उठा फोन ।

उच्च अधिकारियों से फोन कर कट कराई गई लाइन ।

फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर गांव में सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के लिए जा रही थी अग्निशमन की टीम । गांव के समीप हुआ हादसा।
[07/10, 10:19 am] +91 90443 83919: ब्रेकिंग

उन्नाव

बी जे पी के राष्ट्रीय महा सचिव अरुण सिंह का जनपद आगमन कल 8 अक्टूबर को

होंगे कई कार्यकम में शामिल

जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि श्री सिंह के स्वागत की तैयारी की जा रही है
[07/10, 10:29 am] +91 75240 50226: *ब्रेकिंग अमेठी*

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत

अपनी ही गोली का शिकार हुआ युवक

बीती रात हर्ष फायरिंग के दौरान युवक के सीने में लगी गोली, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अमेठी जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के मुराइन का पुरवा, गरथोलिया गांव का है मामला
[07/10, 10:51 am] +91 87658 77512: *🏵️CJI पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर ने किया नूपुर शर्मा का जिक्र, खुलकर बताई हमले की वजह*

CJI बीआर गवई पर जूता उछालने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर ने कहा है कि वह अदालत में की गई टिप्पणियों से बेहद आहत थे। उन्होंने बताया है कि सनातन धर्म से जुड़ा मामला आने पर सुप्रीम कोर्ट कोई न कोई आहत करने वाला आदेश पास कर देता है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि सीजेआई ने जनहित याचिका दाखिल करने वाले एक शख्स का मजाक उड़ाया था। वह जाहिर तौर पर भगवान विष्णु की प्रतिमा से जुड़ी पीआईएल की ओर इशारा कर रहे थे।

मंगलवार को किशोर ने सीजेआई गवई को लेकर कहा, ‘बात यह है कि मैं बहुत ज्यादा आहत हुआ कि 16 सितंबर को चीफ जस्टिस की कोर्ट में किसी व्यक्ति ने जनहित याचिका डाली थी। तो गवई साहब ने पहले तो उसका पूरी तरह से मजाक उड़ाया। मजाक यानी यह कहा कि आप मूर्ति से प्रार्थना करो जाकर, मूर्ति से कहो जाकर कि अपना सिर खुद दोबारा बना ले।’

उन्होंने कहा, ‘जबकि, हम देखते हैं कि बहुत सारे धर्मों के खिलाफ, जो दूसरे समुदाय के लोग हैं। उनके खिलाफ जब कोई केस आता है, तो बड़े बड़े स्टेप लेते हैं। मैं उदाहरण देता हूं कि हलद्वानी में रेलवे की जमीन पर एक विशेष समुदाय का कब्जा है। जब उसे हटाने की कोशिश की गई तो सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया तीन साल पहले जो आज तक लगा है।’

किशोर ने कहा, ‘ठीक है उस आदमी को रिलीफ नहीं देनी थी, तो मत दीजिए, लेकिन ऐसा मजाक भी मत कीजिए उसका। फिर उससे कहा कि आप उसी मूर्ति के सामने जाकर ध्यान लगाएं। अन्याय यह किया कि उसकी याचिका को खारिज भी कर दिया। इन चीजों को लेकर आहत था।’

उन्होंने सफाई दी, ‘वैसे मैं हिंसा के बहुत ज्यादा खिलाफ हूं, लेकिन आप यह भी देखिए कि एक अहिंसक आदमी, सीधा सच्चा आदमी, जिसके ऊपर कोई आज तक नहीं है, किसी ग्रुप से नहीं है, उसको ये सब क्यों करना पड़ा? यह सोचने वाली बात है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं भी कम पढ़ा लिखा नहीं हूं। मैं भी गोल्ड मेडलिस्ट हूं। ऐसा नहीं है कि मैं नशे में था या मैंने कोई गोलियां खा रखी थीं। उन्होंने ऐक्शन किया, मेरा रिएक्शन था। आप इसे जैसे लेना चाहें लीजिए। मुझे किसी बात का डर नहीं है और न ही मुझे किसी बात का अफसोस है।’

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मयूर विहार निवासी किशोर से सुप्रीम कोर्ट परिसर में तीन घंटे तक पूछताछ की और बाद में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज न होने पर दोपहर दो बजे उसे छोड़ दिया। पुलिस ने उसके जूते भी उसे लौटा दिए।

साभार ANI
[07/10, 10:53 am] Anju Agarwal Knp: लखनऊ
कल बरेली जाएंगे अखिलेश यादव

आजम खान से मिलने रामपुर जाते समय बरेली में रुकने का कार्यक्रम

घायल लोगों के परिजनों से मिल सकते हैं

बरेली में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

अखिलेश के दौरे को लेकर बरेली में अलर्ट

कल आजम खान से मिलने उनके घर रामपुर जा रहे सपा अध्यक्ष

Taza Khabar