पूर्णिया बिहार 14 नवंबर26 आस्था का महापर्व छठ: कस्बा के 26 वार्डों में घाट तैयार,
महावीर घाट में 105 रुपये में सुरक्षित स्थान का कूपन, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिट्ठू यादव ने किया खुलासा
105 रुपये में सुरक्षित छठ घाट! महावीर घाट पर सुबह से लगी भीड़
छठ घाटों पर फाइनल टच: CDPO डॉक्टर गौरव कुमार से लेकर नगर उप आयुक्त दीपक कुमार तक मैदान में
थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन से लेकर मुख्य पार्षद छाया कुमारी एवं उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य मैदान में
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार महावीर चौक घाट कस्बा से

आस्था के महापर्व छठ को लेकर कसबा नगर परिषद के सभी 26 वार्डों में हर्ष उल्लास का माहौल है, खासकर महिलाओं में ज़बरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। घाटों की तैयारी अंतिम चरण में है, यूं कहें तो फाइनल हो चुकी है।

नगर परिषद ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर सुरक्षित और नंबरिंग वाले स्थान के लिए मात्र 105 रुपये की सहयोग राशि वाला कूपन जारी किया है। यही कूपन सिस्टम अब कसबा में हिट हो गया है। आज़ सुबह से ही महावीर घाट पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है, सब अपना सुरक्षित स्थान पाने के लिए कूपन कटा रहे हैं। घाटों के चारों तरफ बड़े-बड़े जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए हैं।

पूरी व्यवस्था की निगरानी खुद *CDPO डॉक्टर गौरव कुमार, नगर उप आयुक्त दीपक कुमार, मुख्य पार्षद कुमारी छाया एवं उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य* दिन-रात एक कर कर रहे हैं। सभी 26 वार्डों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
सुरक्षा को लेकर कल देर शाम *पूर्णिया SSP डॉ. शौर्य सुमन* ने खुद महावीर घाट सहित सभी प्रमुख घाटों का जायजा लिया और कहा – *अफवाह नहीं, आस्था पर फोकस रहेगा।* आज़ सुबह-सुबह भी कस्बा थाना प्रशासन की टीम घाटों पर गश्ती करती नजर आई।
इस महापर्व को लेकर *कस्बा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन* भी काफी सक्रिय देखे जा रहे हैं, वे खुद दल-बल के साथ घाटों की निगरानी में जुटे हैं।
*क्या बोले अधिकारी और जनप्रतिनिधि -*
*CDPO डॉ. गौरव कुमार -* महिला व्रतधारियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
*नगर उप आयुक्त दीपक कुमार -* नगर परिषद की तरफ से साफ-सफाई, लाइट और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है।
*थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन -* शांति और सुरक्षा के लिए हर घाट पर पुलिस बल तैनात है, लाल निशान से आगे गहरे पानी में न जाएं।
*उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य -* 26 वार्डों में छठ व्रतियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।
*मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिट्ठू यादव -* 105 रुपये की सहयोग राशि सिर्फ व्यवस्था बनाए रखने के लिए है।
अंत में *उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य ने सभी 26 वार्डों की माताओं, बहनों और भाइयों को छठ महापर्व की पावन शुभकामनाएं दीं* और अपील की – अच्छे से त्योहार मनाएं, गहरे पानी में न जाएं, जहां लाल बत्ती / लाल निशान हो उससे पहले ही रुक जाएं।
More Stories
बांदा14नवंबर 26*दलित महिला ने दबंग पर लगाया जातिसूचक गाली व मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत*
बांदा 14 नवम्बर26*ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत*
बांदा 14नंबर 26*बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तारी न होने पर पिता सहित परिवार ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार*