सुल्तानपुर4अक्टूबर25*भाजपा नेत्री नूतन पांडेय ने परिवार संग किए मां दुर्गा के दर्शन*
*विभिन्न पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद*
सुलतानपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा। इसी क्रम में भाजपा नेत्री एवं भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी की बहू, शनि पांडेय की पत्नी श्रीमती नूतन पांडेय ने अपने परिवार संग इसौली और आसपास के क्षेत्रों में पंडालों का दर्शन-पूजन किया।उन्होंने बल्दीराय विकास खंड के हैधनाकला गांव में आयोजित मां के जगराते में पहुंचकर भजनों का श्रवण किया और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद ग्राम पंचायत पारा बाजार के गनापुर में पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों से मुलाकात की।धनपतगंज ब्लॉक के भरसड़ा, बहुबरा और माधवपुर गांवों में आयोजित दुर्गापूजा कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने आरती-पूजन किया और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवारजनों एवं प्रियजनों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रमों में प्रधान हैधनाकला जयप्रकाश, अरुण विक्रम सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी, सुनील सिंह, जितेंद्र मिश्र, उमेश अग्रहरी, बलराम मिश्र, राजकुमार सोनी, अजय पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल