October 14, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ4अक्टूबर25*🌹शनि प्रदोष: आज शनि त्रयोदशी पर शनि कृपा पाने के लिए किन 5 चीजों का दान करना चाहिए?🌹*

लखनऊ4अक्टूबर25*🌹शनि प्रदोष: आज शनि त्रयोदशी पर शनि कृपा पाने के लिए किन 5 चीजों का दान करना चाहिए?🌹*

लखनऊ4अक्टूबर25*🌹शनि प्रदोष: आज शनि त्रयोदशी पर शनि कृपा पाने के लिए किन 5 चीजों का दान करना चाहिए?🌹*
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*⭕शनि त्रयोदशी का दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव की कृपा पाने के लिए अति उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।*

*हिंदू धर्म में शनि त्रयोदशी का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन शिव-पार्वती के साथ शनिदेव की पूजा का विधान है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जब त्रयोदशी तिथि शनिवार के दिन पड़ती है, तब शनि त्रयोदशी या शनि प्रदोष व्रत का संयोग बनता है। 4 अक्तूबर, शनिवार को शनि त्रयोदशी या शनि प्रदोष व्रत है। मान्यता है कि शनि त्रयोदशी व्रत करने से व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और भगवान शिव, माता पार्वती के साथ शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि शनि त्रयोदशी के दिन कुछ चीजों का दान करने से शनि दोषों का अशुभ प्रभाव कम होता है। इसलिए यह दिन शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या पीड़ित राशियों के लिए खास माना गया है। जानें शनि त्रयोदशी के दिन शनि कृपा पाने के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए।*

*🚩1. काले तिल का दान:-* शनि त्रयोदशी के दिन काले तिल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि काले तिल का दान करने से व्यक्ति को शनि दोषों से मुक्ति मिलती है और शनि देव की कृपा मिलती है। शनि त्रयोदशी के दिन शाम के समय काले तिल का दान अत्यंत शुभ माना गया है।

*🚩2. काली उड़द का दान:-* शनि दोष के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए शनि त्रयोदशी के दिन काली उड़द का दान करना चाहिए। मान्यता है कि शनि त्रयोदशी के दिन काली उड़द का दान करने से ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित जातकों को भी लाभ मिलता है।

*🚩3. सरसों के तेल का दान:-* शनि कृपा पाने के लिए शनि त्रयोदशी के दिन सरसों के तेल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होती है। साथ ही सरसों के तेल में अपनी परछाई देखकर दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होने की मान्यता है।

*🚩4. काले वस्त्र:-* मान्यता है कि शनि त्रयोदशी के दिन काले वस्त्र दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि शनि त्रयोदशी पर काले वस्त्र का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

*🚩5. धन का दान:-* शनि त्रयोदशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी सामर्थ्यनुसार धन का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव के साथ भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।

*🚩#ऊँ_शं_शनिश्चराय_नम:🚩*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Taza Khabar