पूर्णिया बिहार 3 अक्टूबर 25* वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आए मासूमों की मौत, पुलिस अधीक्षक घटनास्थल का निरीक्षण किया
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार। आज दिनांक 03.10.25 के सुबह कसबा थानान्तर्गत जवनपुर में वन्देभारत ट्रेन के चपेट में आने से चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई एवं एक व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार जोगबनी रेलखंड पर दशहरा मेला देखकर आ रहे लोग बंदे भारत एक्सप्रेस के चपेट में आ गए जिससे चार लोगों की मौत हो गई तथा घायल एक व्यक्ति का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है।
कटिहार जोगबनी रेलखंड पर कसबा के जवनपुर के समीप जोगबनी से पटना जा रही बंदे भारत एक्सप्रेस से पांच लोगों में तीन लोग रेल से कटकर घटनास्थल पर ही मर चुके थे।दो लोगों में दोनों काफ़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे जिसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया ले जाने के क्रम में एक की और मृत्यु हो गई। बचा एक लोग भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के अलावे आर पी एफ की टीम पहुंची थी, जिन्होंने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने चार मृतकों की पुष्टि करते हुए आगे की कार्रवाई करने में लगे हुए हैं।
जोगबनी दानापुर बंदे भारत एक्सप्रेस से कटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सहरसा में हरियागाछी रेलवे ढावा के पास 30 सितम्बर को इसी ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी थी।
इसके बाद याद रहे कि जोगबनी से दानापुर के बीच बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 सितंबर को पूर्णिया में बर्चुअल हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था लेकिन इसका परिचालन 17 सितंबर से शुरू हुआ। यह सीमांचल को पटना से जोड़ने वाली पहली बंदे भारत एक्सप्रेस है।
More Stories
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*