कौशाम्बी3अक्टूबर25*दशहरे पर बुराई का अंत, अच्छाई की हुई विजय*
*राम की अचूक बाण विद्या से काँपा रावण नगर के लोगो में आकर्षण का केन्द्र बना रामदल*
*कौशाम्बी* जिले के मंझनपुर दारानगर शहजादपुर मनौरी सराय अकिल सहित विभिन्न स्थानों पर दशहरे के दिन रावण वध का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा राम दल देखने के लिए भारी संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा है मुख्यालय मंझनपुर स्थित हिन्दु धर्म सभा श्री रामलीला कमेटी द्वारा हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी दशहरा के दिन पूरे नगर में गॉजे-बाजे के साथ रामदल शोभा यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण यात्रा में राम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान, भारत माता, रावण की झांकीया थी, नगर के लोगो ने रामदल को पुष्पा वर्षा कर जगह-जगह राम-सीता, लक्ष्मण की पूजा अर्चना जोरदार स्वागत किया है। इसके बाद रावण मैदान में काफी देर तक राम लक्ष्मण का रावण से युद्ध हुआ. जिसमें रावण को पराजय का सामना करना पड़ा. रावण से काफी देर युद्ध चला, जिसमें रावण की हार हुई और बाद में प्रतीकात्मक रावण पुतले को आग लगा दी गयी। रामनाम जायकारो की गूंज पूरे मैदान में बनी रही, असत्य पर हुई सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा में आये हुए लोगों उत्साह देखने को मिला। नगर के लोगो द्वारा पूरे हर्षोउल्लास के साथ पुष्पा वर्ष कर रामदल का स्वागत कर जगह-जगह राम सीता लक्ष्मण, भारत माता की आरती-पूजन किया है पुलिस प्रशासन भी भारी भीड़ को संभालने के लिए मुस्तैद दिखा
*सुबोध केशरवानी अखण्ड भारत सन्देश मंझनपुर कौशाम्बी*

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप