सुल्तानपुर3अक्टूबर25*ढाबे पर खाना खाने गए युवक के साथ हुई मारपीट*
*मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान दूसरे दिन अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप*
*चांदा कोतवाली क्षेत्र के बैंती कला का है मामला*
*चांदा,सुल्तानपुर।* दोस्तों के साथ होटल पर खाना खाने गए युवक के साथ होटल पर पहले से ही बैठे कुछ युवकों के साथ कुछ कहा सुनी में मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक को काफी गंभीर चोटें आईं जिसे अस्पताल ले जाएगा जहां इलाज के दौरान दूसरे दिन उसकी मृत्यु हो गई।
मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है मिली जानकारी के अनुसार बैंती कला शिवाला निवासी सर्वेश यादव पुत्र सोभनाथ यादव 1 अक्टूबर की रात्रि में कोतवाली क्षेत्र के टोल टैक्स के समीप ढाबा पर अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने गया था जहां ढाबे पर पहले से बैठे कुछ युवकों से कहासुनी हो गई,कहासुनी होते होते वह मारपीट में बदल गई,मारपीट इतनी हुई कि सर्वेश यादव को काफी गंभीर चोटें आईं।परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज हेतु बीएचयू वाराणसी ले गए जहां स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कुछ युवकों पर हत्या का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस विधिक कार्रवाई हेतु जुटी हुई है।

More Stories
हल्द्वानी30अप्रैल26*ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘प्रज्ञान 2.0’ का भव्य समापन*
हल्द्वानी30अप्रैल26*हल्द्वानी में सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित*
लखनऊ30अप्रैल26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल, ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार*