गोंडा 23 दिसम्बर *विद्युत विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा अवैध कनेक्शन का खेल*
गोण्डा। जिले के तहसील मुख्यालय कर्नलगंज स्थित विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के अन्तर्गत कर्नलगंज कस्बे में विद्युत विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से भारी मात्रा में विद्युत चोरी कर चल रहे अवैध कनेक्शन का खेल सामने आया है। मामला विद्युत वितरण उपखंड प्रथम कर्नलगंज क्षेत्र का है। जहां बीते 07 अक्टूबर 2021 को विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया और उस दौरान मोहल्ला गांधी नगर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र श्याम नारायण के घर पर 3 किलो वाट के कनेक्शन की जगह 13.40 किलोवाट का लोड पाया गया। जिसमे उपखंड अधिकारी के द्वारा खुद किये गये हस्ताक्षर सहित रसीद में साफ-साफ लिखा पाया गया कि उपभोक्ता जनरेटर सप्लाई की आड़ में विद्युत सप्लाई का चोरी से सभी उपभोक्ताओं को उपयोग कराते पाए गए हैं,जो लगभग 13. 40 किलोवाट लोड उपयोग करते पाया गया जो कारपोरेशन के नियमों के विरुद्ध है। लेकिन लगभग ढाई महीने व्यतीत होने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं इसकी सूचना जब मीडियाकर्मियों को हुई और वह जिम्मेदार अधिकारियों का बयान लेने गए जिसमें उपखंड अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस मामले की जानकारी अभी हुई है व इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि उसकी कॉपी अभी मेरे पास नहीं आई जैसे ही हमें मिलती है मैं आप लोगों को उपलब्ध करा दूंगा। इससे साफ जाहिर होता है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत व रिश्वतखोरी से ही चोरी के कनेक्शन क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं।जो विभागीय अधिकारियों के घोर भ्रष्टाचरित कृत्यों के साथ ही विभागीय संरक्षण में ही बड़े पैमाने पर विद्युत चोरी कराकर भारी मात्रा में सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने के आपराधिक कारनामों को उजागर कर रहा है।

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी