March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चंदौली30सितम्बर25*जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा समस्त थानों पर ‘‘Wall of Dreams’’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

चंदौली30सितम्बर25*जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा समस्त थानों पर ‘‘Wall of Dreams’’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

चंदौली30सितम्बर25*जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा समस्त थानों पर ‘‘Wall of Dreams’’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

चंदौली*सुरक्षित महिला, सशक्त प्रदेशः मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा समस्त थानों पर ‘‘Wall of Dreams’’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन*
मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश *श्री योगी आदित्यनाथ जी* द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता एवं अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश *श्री राजीव कृष्णा* के द्वारा प्रदेश भर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, हेल्प लाइन सेवाओं के प्रचार-प्रसार, बच्चियों/बालिकाओं के विरूद्ध अपराधों में संलिप्त अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, गुमशुदा/भटके हुये बच्चों/बालिकाओं/ महिलाओं की बरामदगी एवं आपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी करते हुये शीघ्रातिशीध्र कठोर सजा दिलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में *मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों पर ‘‘Wall of Dreams’’ कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य-छात्राओं को अपने सपनों इच्छाओं एवं भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने का अवसर देना है, ताकि समाज में उनकी आवाज और भी सशक्त हो सके।
उपरोक्त कार्यक्रम के लिये थानों पर एक दीवार चिन्हित की गयी, जिस पर सफेद पेन्ट किया गया है, जिस पर छात्राओं द्वारा अपने पन्जों के निशान (हाथों की छाप) दीवार पर लगाकर अपने सपनों और आकाक्षाओं को व्यक्त किया गया।
‘‘Wall of Dreams’’ पर लगे रंग बिरंगे पन्जों के निशान महिलाओं के उज्जवल भविष्य, सुरक्षा एवं सम्मान का प्रतीक बने।
मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित यह पहल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Taza Khabar