बरेली30सितम्बर25*बरेली पुलिस ने मंगलवार को 15 और आरोपियों को जेल भेज दिया
*बरेली/-* मंगलवार को 15 और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनमें आईएमसी का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। एक आरोपी ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा गया है।
एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी क्षेत्र से गिरफ्तार शमशाद आलम आईएमसी का जिलाध्यक्ष है। यह फरीदपुर थाने के वाहनपुर का रहने वाला है। शमशाद मौलाना तौकीर रजा, नदीम और डॉ. नफीस के साथ साजिश बनाने में शामिल रहा। वह व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि बवाल के मामले में दर्ज 10 मुकदमों में अब तक 72 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में राधा माधव स्कूल के पास मंगलवार को हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 26 सितंबर को बवाल के दौरान भीड़ में मौजूद था। उसने पुलिस टीम पर फायर किया था। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
– मानुष पारिक (एस पी सिटी बरेली
More Stories
लखनऊ16 सितंबर 26*पारा में आधी रात के बाद ‘माफिया राज’: उड़ाई जा रही हैं सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां*
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*जनपद मुजफ्फरनगर में छात्रों का बीच सड़क पर तांडव
प्रयागराज 16सितंबर 26*मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।