गोण्डा20दिसम्बर*कर्नलगंज में पेट्रोल पम्प संचालक पर गोंडा लखनऊ- राजमार्ग का डिवाइडर तोड़ने का आरोप*
कर्नलगंज,गोंडा। स्थानीय तहसील मुख्यालय अन्तर्गत गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर बनाये गये डिवाइडर को तोड़ने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज का है, जहां गोंडा- लखनऊ हाईवे पर अस्पताल तिराहे के पास बने हाईवे के डिवाइडर को एक पेट्रोल पम्प संचालक द्वारा तोड़वा दिया गया। बताया जाता है कि पेट्रोल पम्प संचालक द्वारा रात्रि का फायदा उठाते हुए हाइवे का डिवाइडर तोड़वा दिया गया। जिसकी जानकारी होने पर लोकनिर्माण विभाग ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी तथा तोड़े गये डिवाइडर की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।

More Stories
बांदा 12अगस्त 26* अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मथुरा 12 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 अगस्त 26* 03 अभियुक्तगण व 02 बाल अपचारी को चोरी के 04 पर्स , 1926 रुपये व 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*