औरैया 20 दिसम्बर *भारी वाहनों को लेकर नो इन्ट्री के समय मे हुआ फेरबदल*
*क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ समाधान*
*अछल्दा,औरैया।* कस्बा में जाम की समस्या को लेकर सोमबार को क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कस्बा के व्यापारियों व सम्भ्रान्त लोगो के साथ बैठक की गई जिसमे कस्बा मेंभारी वाहनों की बजह रोजाना घंटो जाम लगा रहता है ।जिससे आम नागरिक व व्यापारी व स्थानीय दुकानदारों को जाम की वजह से व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के भारी जाम के चलते व्यापारियों के व्यापार चौपट हो रहा है। कस्बा के व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त लोगो की राय से फफूंद से बिधूना जाने बाले भारी वाहन की नो इन्ट्री रात्रि 9:30 खत्म होगी बिधूना से फफूंद के लिये समय 6:30 किया गया है इससे कस्बावासियों को जाम से रहात मिलेगी वही क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा को निर्देश देते हुये कहा नगर में जो भी दुकान दार हद से जायदा अतिक्रमण फैलाए हुये उन्हें आज ही एलाउंस कर अवगत करा दें , कि वह अपने अतिक्रमण को स्वयं ही हटा लें उसके बाबजूद अगर कोई भी दुकान दार अतिक्रमण करते हुये पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर मिश्रा गुट के व्यापार मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार पोरवाल चेयरमैन, आशुतोष सिंह गौर, कमलेश यादव नगर अध्यक्ष व्यापार अध्यक्ष नगर महामंत्री, अनिल पोरवाल,महेन्द्र सिंह यादव,संजय पोरवाल महेश चन्द्र कौशल दौऊआ, गोपाल पोरवाल सहित नगर के व्यापारी भाई मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*