औरैया20दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से औरैया की खास खबरे
*_वाहन स्वामी जमा करें लॉग बुक।_*
*_औरैया 20 दिसंबर 2021_* _अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त निर्वाचन माह जून 2021 में प्रयुक्त निजी हल्के वाहनों में से 96 हल्के वाहन एवं प्रयुक्त निजी भारी वाहनों में से 379 भारी वाहनों के किराया/ भाड़े की धनराशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है। जिन वाहन स्वामियों के वाहन त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में प्रयुक्त हुए हैं, जिन्होंने अभी तक वाहन लॉग बुक एवं बैंक खाते का विवरण जमा नहीं किया है वह कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी पुरानी कलेक्ट्रेट औरैया में तत्काल जमा करा दें ताकि उनका भी भुगतान किया जा सके। वाहन स्वामी द्वारा वाहन लॉग बुक, बैंक खाते का विवरण जमा न करने पर वाहन के किराए की धनराशि का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा और इसके लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे।_
☂️☂️☂️☂️☂️☂️☂️☂️
*_जिला सूचना कार्यालय, औरैया।_*
☂️☂️☂️☂️☂️☂️☂️☂️
*_औरैया 20 दिसंबर 2021_* – _अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने जनपद के समस्त शस्त्र धारकों को सूचित किया है कि वह अपने अपने शस्त्र लाइसेंसों का संबंधित तहसील के उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से संपर्क स्थापित कर शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराना सुनिश्चित करें। 31 दिसंबर के बाद नवीनीकरण ऑनलाइन न पाए जाने पर शस्त्र लाइसेंस धारक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शस्त्र लाइसेंस धारक का होगा।_
????????
*_जिला सूचना कार्यालय औरैया_*
????????

More Stories
लखीमपुर खीरी19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी मि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बिजनौर19अगस्त26*बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डीएम जसजीत कौर का दौरा! ट्रैक्टर चलाकर नगीना-बढ़ापुर का लिया जायजा,
चमौली19अगस्त26*उत्तराखंड में आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद*