June 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर20दिसम्बर*हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद व दिवंगत जनों की स्मृति में सुंदरकांड पाठ व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित*

रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर
जोधपुर। हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका और ग्रुप केप्टिन वरुण सिंह सहित अन्य दिवंगत जनों की आत्मा की शांति व मोक्ष की प्रार्थना के लिए भगवान श्री विश्वकर्मा सेवा समिति संस्थान और पांडु सेना की ओर से मगरा पुंजला रोड, रामसागर चौराहा स्थित कीर्ति नगर पार्क में सुंदरकांड पाठ और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

संस्थान के अध्यक्ष गुलाबप्रसाद बरड़वा ने बताया कि सर्वप्रथम सभी ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ किया तत्पश्चात भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जोधपुर ईकाई के अध्यक्ष कैप्टेन जसवंत सिंह चंपावत, कैप्टेन छत्तरसिंह, कैप्टेन अंबालाल जांगिड़, फ्लाईंग आॅफिसर बस्तीराम सुथार, सुबेदार नायब शैतानराम सैन, वार्ड 68 उत्तर पार्षद जानी देवी, वार्ड 69 उत्तर पार्षद बाबुलाल दैय्या, जेठाराम भुंदड़, ओमप्रकाश जांगिड़, गोविंदराम पाटवा, पंकज जायलवाल, रामलाल नागल, दुर्गाराम मांडण, रमेश जांगिड़, मातृशक्ति सावित्री जांगिड़, मंजू डागा, ज्योतिषाचार्य डॉ. संदीप जांगिड़ और छैलपुरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन मदन सुथार ने किया।

Taza Khabar