February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 19 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 19 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[12/19, 5:52 PM] +91 97596 81925: जिला बदर युवक गिरफ्तार

फफूंद (औरैया)
थाना पुलिस ने रविवार की भोर सुबह मुखबिर की सूचना गश्त के दौरान मैन मार्केट से एक जिला बदर युवक को गिरफ्तार किया। जिसपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग तीन बजे कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष भरतद्वाज गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर कस्बा के मैन मार्केट फाटक के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान कस्बा के मोहल्ला गोविंदगंज निवासी पंकज प्रजापति पुत्र जयचंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है। आरोपित को जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर अपराधी घोषित कर उसके विरुद्ध नोटिस जारी किया हुआ था। इसके बावजूद वह जिले में निवास कर रहा था। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व उत्तर प्रदेश गुंडा निवारण अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
[12/19, 7:10 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पुलिस ने जिला बदर युवक को किया गिरफ्तार*

*फफूंद,औरैया।* थाना पुलिस ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना गश्त के दौरान मैन मार्केट से एक जिला बदर युवक को गिरफ्तार किया। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग तीन बजे कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष भरतद्वाज गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक जिला बदर अपराधी मार्केट में घूम रहा है।तभी मुखबिर की सूचना पर कस्बा के मैन मार्केट फाटक के पास एक युवक को पुलिस ने देखा तभी वह पुलिस को देख कर वह भागने लगा पुलिस ने घेराबन्दी करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान कस्बा के मोहल्ला गोविंदगंज निवासी पंकज प्रजापति पुत्र जयचंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है। आरोपित को जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर अपराधी घोषित कर उसके विरुद्ध नोटिस जारी किया हुआ था। इसके बावजूद वह जिले में निवास कर रहा था। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व उत्तर प्रदेश गुंडा निवारण अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
[12/19, 7:17 PM] Ram Prakash Upaajtak: *सेक्टर अटसू के बूथ अध्यक्षो हुई बैठक*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के कस्बा अटसू में समाजवादी पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कस्बा अटसू के एक मेंरिज होम में आयोजित सेक्टर अतसू की बैठक में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सबसे अहम भूमिका आप लोगो की होगी, जो बूथ जितना मजबूत होगा वहां से उतनी ही अच्छी जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी विधायक या सांसद बिना किसी बूथ अध्यक्ष के उसके क्षेत्र में कोई कार्य नही करवा सकता है। बूथ अध्यक्ष चुनाव की एक सबसे अहम कड़ी है। कार्यक्रम को संभाबम्बित प्रत्यासी जितेंद्र दोहरे, अजय पाल जाटव, ओके चौधरी, सर्वेश गौतम, आदि ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक, समाजबादी पार्टी के जिला सचिव एव सेक्टर अध्यक्ष दाऊद अख्तर, हरिश्चन्द्र पाल, प्रभाकर कुशवाहा, नवीन चंद्र, नूरुद्दीन आदि सपा नेता मौजूद रहे।
[12/19, 7:22 PM] +91 75992 27227: जिला औरैया के थाना सहायल गांवों में रहने वाली महिला विभाग की भूमि पर उसके पड़ोस के ही कुछ दबंग व्यक्ति जबरदस्त जबरदस्ती करते हुए गुंडेती के बल पर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश उसके ही मकान से नीचे उतरने पर जान से मारने की धमकी देते हैं उसके दो भाई उसकी पत्नी आरती देवी एकजुट होकर महिला की महिला से मारपीट कर देते हैं दिनांक 12:12 2021 समय सुबह 7:00 बजे कर दिया और उसके कहने पर मैं तुझसे ही कहते हुए मतदान से मार दूंगा तेरे लड़के को भी मार दूंगा उसमें भारती कहती है कि मैं तेरे लड़के को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दूंगी महिला के साथ हो रहा दुरुपयोग सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर पुलिस चली गई वहीं पर महिला का कहना है कि पुलिस के जाते ही फिर से इन लोगों ने गाली गलौज करने की हरकत की और यह भी कहा कि तू चाहे जितने भी पुलिस बुला ले तू मेरा कुछ नहीं कर पाएगी मैं तुझे और तेरे परिवार को घर से निकाल दूंगा ऐसी स्थिति में महिला का कहना है कि वह दबंग लोग मेरे परिवार के साथ कभी भी कोई भी घटना घटित कर सकते हैं
[12/19, 7:45 PM] Ram Prakash Upaajtak: *शिक्षक लगन व मेहनत से बच्चो को दे शिक्षा-मनीष यादव*

*राष्ट्पति पुरुस्कृत शिक्षक मनीष यादव के साथ शिक्षकों ने लिया शैक्षिक परिवर्तन का संकल्प*

*खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश सोनकर ने शिक्षकों को दिया सहयोग का आश्वासन*

*अजीतमल,औरैया।* शिक्षक की पहचान उसके शैक्षणिक गुणों, माहौल और वातावरण से होती है परन्तु ऐसा सब बनाने के लिए शिक्षक में निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ-साथ नवाचरी सोच और रचनात्मक कार्यों का समावेश होना आवश्यक है । ऐसा लिखित रूप में पढ़ने को और किसी मोटिवेशनल स्पीकर के द्वारा बोलते हुए अक्सर देखा जा सकता है। आज यह वास्तविक रूप में धरातल पर मिला। विकासखण्ड अजीतमल के प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रतापसिंह में जहां आयोजित मिशन शिक्षण संवाद की मासिक बैठक मैं उपस्थित आधा सैकड़ा शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा की बदलाव की बारीकियों को समझा और परखा। राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक मनीष यादव ने कहा हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर बच्चों में कौशल विकसित करने और सीखने की लालसा जगाने का कार्य गंभीरता से करना होगा। इसी को हम सभी शिक्षक कैसे बच्चों के साथ सहज रूप में आसानी से कर सकते हैं। मनीष यादव ने बाधाएं पार करने पर आधारित एक गतिविधि भी प्रस्तुत की। जिसका संदेश था समस्या पहले से हमारे मस्तिष्क में है, जिससे हम चाहें तो आराम से पार पा सकते हैं। वही विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीतमल अवधेश सोनकर ने प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर, ज्ञानपुर प्रतापसिंह व हैदरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर व जानिसनगर के शिक्षकों को कार्बन न्यूट्रल स्कूल प्रशस्तिपत्र प्रदान करते हुए शिक्षकों के पर्यावरण संरक्षण में योगदान की सराहना की।आमंत्रित अतिथि ग्राम प्रधान रामू यादव ने जल्द ही विद्यालय में इंटरलाकिंग कार्य कराने का भरोसा दिलाया। उत्कृष्ट शिक्षक नवीन पोरवाल ने शैक्षिक गुणवत्ता के विभिन्न आयामों को धरातल पर उतारने की बात के साथ मिशन शिक्षण संवाद के वि़भिन्न कार्यों की जानकारी दी। ज्ञान प्रकाश ने मिशन शिक्षण संवाद द्वारा इस समय चलाये जा रहे विशेष अभियान पढ़ाई से प्रतियोगिता तक और कार्बन न्यूट्रल स्कूल के विषय म विस्तृत जानकारी दी। वही शिक्षिका अरुणा शर्मा और रचना सैनी ने अपने – अपने टीएलएम का प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुशवाहा ने सभी शिक्षकों को पेन और विशिष्ट अतिथियों को पेन डायरी भेंट की । कार्यक्रम में विक्रान्त पोरवाल , देवेन्द्र दुबे ,मनोज भदौरिया, महेश शर्मा, हिमांशु गौतम, शिवम चौहान ,भावना गौतम , शशांक सैनी , अरविन्द कुशवाहा,गोपाल सिंह, गौरव पांडेय, अनुराग शर्मा,प्रदीप कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
[12/19, 7:45 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अमावता गौशाला में गौवंशो ने तोड़ा दम, कुत्तों ने नोचा*

*अजीतमल,औरैया।* शनिवार की रात क्षेत्र की अमावता गांव में स्थित गौशाला में बीमार एक गौवंश ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद गौशाला संचालकों ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी। मृत गौवंशों को गौशाला के अंदर कुत्ते नौचते रहे। हालांकि सोशल मीडिया में फ़ोटो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वही सामाजिक संगठनों ने भी नाराजगी जाहिर की है।
क्षेत्र के गांव अमावता गांव में बनी गौशाला में बीते पंद्रह दिनों से गौवंशों को सूखा चारा खिलाया जा रहा है। जिसके चलते अधिकतर गौवंश बीमार हो रहे है। और बीमार होने के बाद दम तोड़ रहे है। पिछले सप्ताह भी एक गौवंश ने भी दम तोड़ दिया था। लेकिन सप्ताह भर बाद भी जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया। जिसके बाद स्थिति यह है कि लगातार जानवरो को सूखा चारा खिलाया जा रहा है। जिसके चलते रविवार को गौशाला में एक गौवंश ने दम तोड़ दिया। उन मृत गौवंशो के शवों को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला। वही सूबे की सरकार गौशाला में गौवंशो की देख – भाल के लिये लाखों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन फिर भी गौवंशो की स्थिति दयनीय है। गौवंशो को सूखा चारा खिलाया जा रहा है। सूखा चारा खाने से गौवंशों के पेट मे दिक्कत हो रही है। जिसके बाद वह बीमार होकर दम तोड़ रही है। मरने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। और मृत गाय को कुत्ते नौच रहे है।रविवार को मृत गाय को कुत्ते द्वारा नौचते हुये जब फ़ोटो वायरल हुई तो अधिकारियों ने आनन फानन में मृत गौवंशों को दफ़नवा दिया। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया।
[12/19, 8:02 PM] Ram Prakash Upaajtak: *गांव पहुंच अफसर करेंगे जन समस्याओं का समाधान*

*औरैया।* शासन द्वारा पूरे प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव पर 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह (गुड गवर्नेंस वीक) मनाए जाने के निर्देश दिये है। इस शासन सप्ताह में जनता की समस्याओं के निवारण एवं सर्विस डिलीवरी में सुधार हेतु प्रशासन गांव की ओर  कार्यक्रम आयोजित किए जाने तथा का निर्णय लिया गया है। जिसमें अफसर गांवों में पहुंच समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत लोग शिकायतों के निवारण हेतु तहसील मुख्यालय एवं पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को का ग्रामीणों का लाभ दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तर पर एवं खंड विकास अधिकारी को विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है इस पूरे कार्यक्रम के लिए इन्ही नोडल अधिकारी को सारी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि सभी विभागों से समन्वय कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक ग्राम के ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय एनजीओ, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों, निगरानी समितियां, बीएलई तथा  सचिव, लेखपाल, ग्राम रोजगार सेवक, आशा एवं सफाई कर्मी शिक्षामित्रों, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों, पुलिस चौकीदार, महिला बीट आरक्षियों, इत्यादि का अनिवार्य रूप से सहयोग लिया जाये।जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विभिन्न कल्याण परख केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाकर यथासंभव 1 सप्ताह के अंदर उसका लाभ दिलवाया जाना है इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, पेंशन इत्यादि एवं राज्य सरकार की योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक शादी विवाह योजना इत्यादि शामिल है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग की समस्त सूचनाएं तैयार कराकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए ग्राम को संतृप्त किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व अनुपस्थिति क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने निर्देश दिया कि भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह के माध्यम से प्रत्येक तहसील मुख्यालय, पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन कर जन शिकायतों का निराकरण कर सभी गतिविधियों को गुड गवर्नेंस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कराने के साथ ही लोक शिकायतों के निराकरण के संबंध में सफलता की कहानी को पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
[12/19, 8:06 PM] Ram Prakash Upaajtak: *सी विजिल एप से लोकतंत्र बनेगा मजबूत – एडीएम*

*सी विजिल एप पर कर सकते है आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत*

*औरैया।* अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सी- विजिल एप आने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग के साथ करवाने के लिए एक महत्वपूर्ण साधन सिद्ध होगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि यह एप भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई थी और 2019 की आम चुनाव में सफलतापूर्वक पहली बार इस्तेमाल की गई थी। उन्होंने कहा कि यह एप तनकीनी -समझ वाले नौजवानों के चुनाव अमल में भागीदारी को यकीनी बनाने के साथ-साथ, मतदान से संबंधित कामों को सरल बनाने और इसके कामकाज को बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने की ओर नए तरीकों में से एक है। उन्होंने कहा कि सी विजिल आटो लोकेशन डाटा के साथ लाइव फोटो /वीडियो रखने वाला होने के कारण, आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन के सबूत आधारित प्रमाण प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक चुनाव अमल के दौरान इस एप द्वारा शिकायत दर्ज करवा सकता है, जिसकी फ्लायंग स्क्वायड की तरफ से आगे जांच की जाएगी और रिटर्निंग अफसर की तरफ से जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत दर्ज होते ही इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी और 100 मिनटों में इसका निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता की पहचान नहीं बताना चाहता तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि यह भारत निर्वाचन आयोग की एक ऐतिहासिक पहलकदमी है जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना है। हर अधिकारी को अपनी चुनाव ड्यूटी पूरी तनदेही के साथ निभानी चाहिए, जिससे यह एप वोटरों के लिए वरदान साबित हो। एप पर शिकायतों का निपटारा जल्द किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एप पर प्राप्त शिकायतों का जल्दी से जल्दी निपटारा करना यकीनी बनाने के लिए अपेक्षित प्रणाली अब से ही स्थापित कर ली जाए, जिससे इसको सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव अमले को एप संबंधी रस्मी तौर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Taza Khabar