औरैया 19 दिसम्बर *प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 6 परिवारों का हुआ मिलन*
*औरैया।* महिला थाना में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन हुआ। जिसमें 19 फाइलें लगाई गई। इन फाइलों में से 6 दंपतियों को सुलह समझौता के माध्यम से साथ रहने के लिए प्रेरित करते हुए सुलह समझौता कराये गये। जिस पर आधा दर्जन दंपतियों ने साथ-साथ रहना स्वीकार किया। सुलह समझौता की बात राजी हुए दंपतियों को हंसी खुशी के वातावरण में भेजा गया।
रविवार को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। जिसमें 19 फाइलें दायर की गई व 06 परिवारों को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनों से अलग रह रहे थे। एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे। जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था। जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हंसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य दिलीप गुप्ता, संजू तिवारी व मंजू शर्मा के अलावा महिला थाना स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
मथुरा 12 अगस्त 26* हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
भागलपुर12अगस्त26* दो अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 30 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद