करूर तमिलनाडु28सितम्बर25*अभिनेता और नेता विजय की पार्टी की रैली में हुए दुखद हादसे से बहुत आहत है विजय।
तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और नेता विजय की पार्टी की रैली में हुए दुखद हादसे ने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया है। इस भगदड़ में अब तक 40 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। अभिनेता से नेता बने विजय ने इस घटना पर अपना पहला बयान जारी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका दिल टूट गया है और वे असहनीय दर्द व शोक में हैं, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। विजय ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। तमिलनाडु सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। साथ ही, हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग भी गठित कर दिया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार15अप्रैल26* कूड़े के ढेर से बच्चों की किलकारी तक’: महापौर विभा कुमारी ने किया ग्रीन सिटी पार्क का उद्घाटन,
पूर्णिया 15 अप्रैल 26*विपक्ष से गुलदस्ता : अख्तरुल ईमान ने CM सम्राट को दी बधाई*
कौशाम्बी 15 अप्रैल 26*एएसपी ने किया थाना चरवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण*