कौशाम्बी27सितम्बर25*मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन*
*कौशांबी।* महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत तहसील मंझनपुर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने दीप प्रज्जवलन कर किया गया।सदस्य ने मिशन शक्ति फेज-5 के महत्व एवं उसके द्वारा महिलाओं को प्राप्त हो रहे लाभ,नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक असमानता पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर आम जनमानस को जागरूक किया गया।जनपद की उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 05 आशा बहुओं को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया।नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, लैंगिक असमानता पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती रेनू वर्मा, संरक्षण अधिकारी, हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन तथा महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा आम जनमानस उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा25अप्रैल26*डीएम व एसएसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली में जन समस्याओं को सुना गया*
मथुरा25अप्रैल26*साइबर ठगी में वांछित चल रहे 25000-25000/- रुपये के इनामियां 2अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 अप्रैल 26* 02 अभियुक्तगण को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार ।*्