कौशाम्बी27सितम्बर25*वैज्ञानिक सोच विकसित करें विद्यार्थी-डीएम*
*कौशांबी।* राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (समग्र शिक्षा) के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन डायट में आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न निर्धारित विषयों-पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दे, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीव विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार एवं परिवहन प्रौद्योगिकी तथा गणित भौतिक विज्ञान एवं खेल पर आधारित अपने मॉडल को प्रदर्शित किया।प्रदर्शनी का अवलोकन जिलाधिकारी मधुसूदन हल्गी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने किया एवं बच्चों के प्रदर्शित मॉडल को सराहा जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच का विकसित होना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक का उपयोग कर स्थानीय समस्याओं का समाधान वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकता है।
प्रदर्शनी परिणाम जूनियर वर्ग में प्रथम-महिमा देवी (पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज देवखरपुर)द्वितीय-अनुष्का यादव (आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज चरवा)तृतीय- दीवान सिंह (धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार को मिला सीनियर वर्ग में प्रथम शुभम दिवाकर (श्री दिलीप सिंह इंटर कॉलेज बाकरगंज)द्वितीय- पंकज कुमार (धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार) एवं तृतीय निखिल कुमार (महगांव इंटर कॉलेज महगांव) को मिला चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मंझनपुर कौशांबी सुश्री निधि शुक्ला द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।निर्णायक मंडल में डायट प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र शुक्ला’ महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शैलेंद्र तिवारी एवं प्राचार्य डायट निधि शुक्ला रही। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज प्रधानाचार्य नीरज केसरी, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक शोभित विद्यार्थी, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद, डॉ आशीष श्रीवास्तव डॉ अमित केसरी, ऋग्वेद, डॉ रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्र भूषण पांडे ने किया।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*