लखनऊ27सितम्बर25* फिर शुरू हो गया अवैध तमाशा*थाना प्रभारी पारा की मेहरबानी के चलते, जिम्मेदारों को चुनौती देता अवैध निर्माणकर्ता राम चंदर*
लखनऊ*राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण जोरों शोरों पर है। मुख्यमंत्री और प्रशासन के आदेशों पर कालिख पोतते आ रहे हैं अवैध निर्माणकर्ता। कुछ दिनों पहले थाना पारा क्षेत्र के नरपत खेड़ा स्थित डूडा कॉलोनी के पास बन रहे अवैध निर्माण का जिक्र किया गया था, जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने निर्माण कार्य पर संज्ञान लिया, साथ ही राष्ट्रीय युवा वाहिनीं द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर नगर निगम प्रशासन ने आश्वासन भी दिया। इसके अलावा इस सम्बन्ध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
इसके बावजूद थाना प्रभारी पारा की मेहरबानी के चलते आज फिर शुरू हो गया अवैध निर्माण का तमाशा। वैसे तो एक तरफ थाना प्रभारी पारा अपनी जिम्मेदारियों का हवाला देते हैं और दूसरी तरफ राम चंदर जैसे अवैध निर्माणकर्ताओं को बढ़ावा भी दे रहे हैं। क्या ऐसी जिम्मेदारी के लिए थाना प्रभारी पारा अपने पद पर बैठे हैं। उच्च अधिकारी भी लगता है थाना प्रभारी पारा की मेहरबानियों के आगे अपने निर्देशनों को वापस ले लेते होंगे….

More Stories
बांदा 18अगस्त 26*आभूषण/नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
बांदा 16अगस्त 26*सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने कराया विशाल भंडारा*
बांदा 18अगस्त 26*बरगहनी गांव में जर्जर सड़क-नाली और जलभराव से परेशान ग्रामीण*