अब्दुल जब्बार
अयोध्या23सितम्बर25*राजस्व की टीम ने पुलिस बल के साथ धाम सुनवा मां कामाख्या धाम से हटवाया अवैध अतिक्रमण
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मां कामाख्या धाम क्षेत्र के अंतर्गत धाम सुनवा स्थित सरकारी भूमि को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने पुलिस बल के साथ बड़ी कार्यवाही की।यह भूमि गाटा संख्या 233 एवं 225 मि. के अंतर्गत आती है, जो राजस्व अभिलेखों में क्रमशः देवस्थान और बंजर झाड़ी के खाते में दर्ज है।काफी समय से इस भूमि के आंशिक हिस्से पर माता प्रसाद और महेश दत्त निवासी ग्राम सैमसी द्वारा अवैध अध्यासन किया गया था। नगर पंचायत कार्यालय, मां कामाख्या धाम ने अतिक्रमणकर्ताओं को पहले नोटिस देकर स्वयं कब्ज़ा हटाने का निर्देश दिया था लेकिन समय सीमा के बावजूद कब्ज़ा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की।
मंगलवार को मौके पर नायब तहसीलदार रूदौली, राजस्व टीम, पुलिस बल और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे। अधिकारियों की देखरेख में सरकारी भूमि से अवैध निर्माण और कब्ज़ा हटवाया गया। इस दौरान प्रशासन ने आसपास के लोगों को भी समझाया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक एवं धार्मिक प्रयोजन से दर्ज भूमि को अवैध कब्ज़ों से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस तरह की कार्यवाही से नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण कारियों को रोका जा सकेगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*