March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या22सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें

अयोध्या22सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें

अयोध्या22सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें

[22/09, 7:49 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

चोरो ने नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ

क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा मजरे कसारी गांव में चोरी की घटना घटी। गांव निवासी राजचंद्र पुत्र शिवबहादुर के घर में देर रात अज्ञात चोरों ने नकदी व कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान परिवार घर के भीतर सो रहा था और चोरों ने ड्रम व बक्सों को खंगाल डाला। सुबह घरवालों ने सामान बिखरा देखा तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों को चिंता और दहशत में डाल दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में तहरीर लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
[22/09, 7:55 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

नशे में धुत युवक को चोर समझ ग्रामीणों ने की पिटाई

पुलिस ने किया शांति भंग में चालान

भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बनी मजरे भटमऊ नरायनपुर में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनजान युवक नंशे में धुत गांव में घुस आया। ग्रामीणों ने युवक को चोरी की नीयत से आया समझकर पकड़ लिया और हाथ बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।सूचना मिलते ही बाबा बाजार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान भवानीपुर गांव निवासी दुखराम पुत्र भीखू के रूप में हुई।ग्रामीणों का कहना है कि युवक संदिग्ध हालात में गांव में दाखिल हुआ था, जिससे उन्हें शक हुआ कि वह चोरी की नीयत से आया है। ग्रामीणों ने बताया कि सतर्कता बरतते हुए उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक नशे की हालत में था और भटकते हुए गांव में पहुंच गया था। इस संबंध में बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि युवक भवानीपुर गांव का रहने वाला है और गांव के प्रधान से बातचीत में भी यह पुष्टि हुई कि वह अक्सर नशे में रहता है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति भंग की स्थिति पैदा हो गई थी, इसलिए युवक को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।