September 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 22सितम्बर 25पंडालों में सीसी कैमरे हैं अनिवार्य रात 10 बजे के बाद डीजे पर रोक

अयोध्या 22सितम्बर 25पंडालों में सीसी कैमरे हैं अनिवार्य रात 10 बजे के बाद डीजे पर रोक

अयोध्या 22सितम्बर 25पंडालों में सीसी कैमरे हैं अनिवार्य रात 10 बजे के बाद डीजे पर रोक

अयोध्या।
शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि पर शहर में विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा समितियों द्वारा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की जाएगी। नौ दिन तक पूजा करेंगे। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। किसी भी लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रख रही है।

इसे लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले की सभी दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया कि इस बार कोई छूट नहीं होगी। पंडालों और झांकियों में सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। वहीं रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में एएसपी पुष्पेंद्र बघेल, एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी, डीएसपी और सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवरात्र पर्व को शांति और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था। कड़ा संदेश यह भी दिया गया कि नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पर्व पर इन नियमों का पालन करना जरूरी है नवरात्रि के दौरान समितियों को नियमों का पालन करना जरूरी है। पंडालों में सुरक्षा मानकों की अनिवार्य पालन करना होगा। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग केवल निर्धारित समय और ध्वनि स्तर पर करना होगा। रात 10 बजे के बाद धुमाल या डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षित बिजली कनेक्शन लेना होगा, ताकि आगजनी की घटना न हो। पंडालों में सीसी कैमरा अनिवार्य है।

ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडालों में विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े, इस पर भी फोकस रहेगा। समितियों द्वारा बड़े आयोजनों की पूर्व पुलिस को सूचना देना अनिवार्य है। एएसपी पंकज पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द्र का भी पैमाना है। नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Taza Khabar