नशीली गोलियों के आरोपियों को अदालत में पेश किया, जेल भेजा
अबोहर, 16 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई शरणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नशीली गोलियां बेचने वाले दो आरोपी रोहित उर्फ रिंकी पुत्र सदानंद वासी कृष्णा नगरी अबोहर, रवि कुमार उर्फ छोटू पुत्र कालू राम वासी इंदिरा नगरी अबोहर को 400 नशीली गोलियों व 1 मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत मेें पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में भेजने के निर्देश जारी किये। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि नशे बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें। अगर आपके आस-पास या क्षेत्र में किसी प्रकार का नशा बेचने का कोई काम करता है तो पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:2, आरोपी व पुलिस पार्टी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप