कौशाम्बी18सितम्बर25*आकाशीय बिजली गिरने से विधवा महिला की मौत दो लोग झुलसे*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपनघाट थाना अंतर्गत हर्रायपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के देवरापर में बृहस्पतिवार के दिन समय लगभग पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से विधवा महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जानकारी के अनुसार शाहजहाँ पत्नी स्वर्गीय माज उददीन निवासी देवरापर रोज की तरह मजदूरी करने खेत में करैला तोड़ने गयी थी अचानक तेज वर्षा होने लगी वह बन रहे राम गमन मार्ग पर पन्नी ओढकर बैठ गई और आकाशीय बिजली गिर गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी चार बच्चों के सर से माता का छाया उठ गया जिससे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया
शशि कुमारी पुत्री इन्द्रनारायण व अमित कुमार पुत्र इन्द्रनारायण भी मौके पर थे जिससे वह दोनों लोग भी झुलस गए झुलसे लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंची है और संदीपन घाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान