अब्दुल जब्बार
अयोध्या15सितम्बर25*मान्यवर मसीहा श्री कांशीराम जी के परिनिर्माण दिवस की तैयारी बैठक सम्पन्न
भेलसर(अयोध्या)सोमवार को 271 रुदौली विधानसभा में मान्यवर मसीहा श्री कांशीराम जी के परि निर्माण दिवस की तैयारी बैठक की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संसद विनोद कुमार बागड़ी रहे।अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या मंडल एडवोकेट गया शंकर कश्यप ने की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि हम सब के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम जी पुण्य तिथि पर पुरानी जेल रोड लखनऊ मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर पहुंच कर अपने मसीहा मान्यवर कांशीराम साहब को श्रृद्धांजलि दे कर यह अहसास दिलाना है कि आने वाले 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाते हुए बहन कुमारी मायावती जी को इस प्रदेश का 5 वी बार मुख्यमंत्री बनाना है। तभी इस प्रदेश में दबे कुचले व गरीबों को बेहतर न्याय दिलाया जा सकता है।मुख्य मंडल प्रभारी श्री कश्यप ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने का आवाहन किया तथा मान्यवर कांशीराम साहब द्वारा कही बात को दोहराया कि हम तो अकेले ही चले थे जानिबे मंजिल मगर लोग साथ आते गए और कारवाँ बढ़ता गया।उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में बहन जी की सरकार बनना निश्चित है। इस मौके पर मंडल प्रभारी महेंद्र प्रताप आनंद,जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी, विधान सभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज ,सहज राम बौद्ध,संजय यादव,राकेश गौतम,राम अवध यादव,विकाश पाल, रामसरन कोरी ,सुरेश कन्नौजिया, तबस्सुम सिद्दीकी,धर्मेंद्र रावत ,राम सिंगारे यादव,रजनीश कुमार चौरसिया, सतीश यादव प्रधान, इसहाक कुरैशी,नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के सुनील कुमार के साथ लगभग 50 लोगों द्वारा आजाद समाज पार्टी छोड़ कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उपरोक्त सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।