October 15, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी13सितम्बर25*राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 30584 वादों का किया गया निस्तारण*

कौशाम्बी13सितम्बर25*राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 30584 वादों का किया गया निस्तारण*

कौशाम्बी13सितम्बर25*राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 30584 वादों का किया गया निस्तारण*

*कौशांबी।* जनपद न्यायाधीश जे.पी. यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के क्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 62 परिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 60 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 3,15,39,000/-रु० दिलाया गया तथा अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम द्वारा 03 वाद का निस्तारण कर 500/-रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी द्वारा 02 वाद का निस्तारण कर 1.000/-रू० का अर्थदण्ड वसूला गया।

अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वारा 02 वाद का निस्तारण कर 1,000/-रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश- तृतीय द्वारा कुल 04 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय-प्रथम द्वारा विद्युत अधिनियम के 166 वादों तथा 01 प्रर्कीण वाद का निरसारण कर 500/-रू० अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय-द्वितीय द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण कर 500/- का अर्थदण्ड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1468 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 10,91,330/-रू० अर्थदण्ड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज सी०डि० द्वारा कुल 287 वादों का निस्तारण कर 2,700/-रू० का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के अतिरिक्त 1,32.59,835 रु० का उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र जारी किया गया। अपर सिविल जज सी०डी० द्वारा कुल 169 बाद का निस्तारण कर 1,660/-रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज सी०डि०/व्यरित न्यायालय द्वारा 07 वाद का निस्तारण किया गया। सिविल जज जू०डि० द्वारा फुल 137 वादों का निस्तारण के अतिरिक्त 78,750/- रू० का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 195 वादों का निस्तारण कर 13,700/-रु० अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार अपर जू०डि० द्वित्तीय द्वारा 44 वादों का निस्तारण कर 7,850/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जू०वि०/स्वरित न्यायालय-प्रथम् द्वारा कुल 150 वाद का निस्तारण कर 2.465/-रू० का अर्थदण्ड वसूला गया।ग्राम न्यायालय,चायल द्वारा कुल 100 वाद निस्तारित कर 17,770/-रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जू०डि०/त्वरित न्यायालय-द्वितीय द्वारा फुल 54 वाद का निस्तारण कर 2,000/-रु० का अर्थदण्ड वसूला गया।

जनपद के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 26300 वादों व पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 573 वादों का निस्तारण कर 16,41,895/-रु० जमा कराया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 03 वाद निस्तारित कर 2,11,746/-रू० जमा कराया गया। न्यायालय,स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवायें) द्वारा सुलह समझौते के आधार कुल 05 मामले का निस्तारण कर 12.35.404/-रु० का अवॉर्ड पारित किया गया तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 800 वादों का निस्तारण कर 1,94,14.500/-रु० जमा कराया गया।इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 30584 वादों का निस्तारण कर 6,85,24.105 रू० वसूला गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्रीमती शीरीन जैदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

Taza Khabar