निशा पुत्री भीम ने अदालत में दिए 164 के बयान
मैंने अपनी मर्जी से कुलदीप कुमार से करवाई है शादी
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, सीतो चौकी के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह ने 2.03.2019, मुकदमा नं. 21 के मामले में लड़की निशा पुत्री भीमसैन वासी खुब्बन को आज न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया। निशा ने बताया कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से कुलदीप कुमार पुत्र मुंशी राम से शादी करवाई है। उसके पिता ने 3.02.2019 को थाना बहाववाला में एक मामला दर्ज करवाया था कि उसे 363, 366ए के तहत कुलदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। वह अपनी मर्जी के साथ घर से गई थी। निशा रानी ने बताया कि उसने 14.11.2021 को कुलदीप कुमार से हिंदु रितिरिवाज से शादी करवाई है। पुलिस ने उसके पिता के बयानों के आधार पर उसके पति पर मामला दर्ज किया है वह झूठा है उसे खारिज किया जाये। मैं बालिग हूं। लड़की ने अदालत में ने 164 के बयान दर्ज करवाये।
फोटो:3, शादी की फाईल फोटो, जानकारी देती निशा रानी व पुलिस पार्टी

More Stories
भागलपुर6 अप्रैल 26*भागलपुर मे भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया,
लखनऊ 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज 6 अप्रैल 26*मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर आदित्य (29) की संदिग्ध हाल में मौत।*