अलीगढ़9सितम्बर25*कुलपति प्रकरण में आया फैसला स्वागत योग्य
यूपीआजतक अलीगढ़ से ब्यूरो चीफ शिवानी जैन की रिपोर्ट
अलीगढ़
अलीगढ़*एएमयू की पहली महिला कुलपति प्रो. नईमा खातून की नियुक्ति पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया। इस फैसले का इंतजामिया ने स्वागत किया है। एएमयू जनसंपर्क विभाग की एमआईसी
प्रो. विभा शर्मा ने कहा कि कुलपति के प्रकरण में आया निर्णय महत्वपूर्ण है। यूनिवर्सिटी में एक स्थायित्व के निर्णय अहम था।
एएमयू के पूर्व एनआरएससी सीनियर हाल गुलजार अहमद ने कहा कि पहली महिला कुलपति प्रो.नईमा खातून के लिए ही खुशी की बात नहीं है,बल्कि पूरी अलीगढ़ बिरादरी के लिए भी यह एक अहम फैसला है।फैसला आने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. एच सी विपिन कुमार जैन ने कहा पहली महिला कुलपति प्रो.नईमा खातून प्रकरण में आया सुप्रीम कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य है जो की अलीगढ़ के लिए गौरव का विषय है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति महिला सशक्तिकरण का एक प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

More Stories
लखनऊ 25 नवम्बर 26*टैक्सी स्टैंड से पेट्रोल पंप तक का अर्श का सफर, मगर नियमों को ताक पर रखकर जनता की जेब पर डाका !*
नई दिल्ली25 नवम्बर 26*पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग को लेकर ऑटो कंपनियों का कन्फ्यूजन खत्म! सरकार ने EPR नियमों में किया बदलाव
नई दिल्ली 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*