अब्दुल जब्बार
अयोध्या8सितम्बर25*केले के खेत मे लगी झटका मशीन के तार की चपेट आकर किसान व नीलगाय की मौत
मामला संदिग्ध
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। केले के खेत में झटका मशीन के तार की चपेट में आने से एक किसान और नीलगाय की मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय रामसूरत यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह रामसूरत यादव अपने केले के खेत में रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान वह झटका मशीन के तार की चपेट में आ गए। एक नीलगाय भी इसी तार की चपेट में आकर मृत पाई गई।
मवई थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से नीलगाय का अंतिम संस्कार करवाया।भाजपा मवई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव और पुलिस को दी। विधायक ने सीएमओ को पोस्टमार्टम के लिए निर्देश दिए हैं।मृतक के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री की उम्र लगभग 17 वर्ष है। पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि किसान और नीलगाय की एक साथ मौत कैसे हुई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟