औरैया13दिसम्बर*ग्राम टीकमपुर में भागवत कथा संपन्न होने पर हुआ विशाल भंडारा*
फफूंद- औरैया 13 दिसंबर
आज सोमवार को फफूंद अछल्दा मार्ग पर स्थित ग्राम टीकमपुर में स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया,जिसमें भागवताचार्य पंडित अर्पण द्विवेदी वृंदावन ने श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान कराया,सात दिवसीय इस कार्यक्रम में कथा का आनंद लेते हुए भक्तगण भाव विभोर हुए,आज कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें ग्राम वासियों व आसपास क्षेत्र से सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया,इस कार्यक्रम का आयोजन समाज सेविका सरला देवी तिवारी एवं उनकी पुत्री पूनम शुक्ला व उनके दामाद बृजेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया,भंडारा आयोजन के दौरान सहयोगी राजू पांडे,त्रिलोक पाल,युवा नेता अतुल कुमार पांडे,राजेश तिवारी,हरगोविंद पांडे,बबलू अग्निहोत्री आदि लोग उपस्थित रहे /
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप