जमशेदपुर4सितम्बर25*झारखण्ड के जमशेदपुर में 30 लाख की दिनदहाड़े लूट
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी साकेत से करीब 30 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया गया।
जानकारी के अनुसार, कारोबारी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए इनोवा सवार अपराधियों ने उन पर हमला कर बैग छीन लिया। इस दौरान अपराधियों ने कारोबारी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया और भागने से पहले इलाके में हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना पाकर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है