भागलपुर बिहार से शैलेन्द कुमार गुप्ता यूपी आजतक 03सितम्बर 2025
भागलपुर बिहार 03सितम्बर 2025*कार्यपालक सहायकों का 11 सूत्री मांग पत्र सांसद अजय मंडल को सौंपा*
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की भागलपुर इकाई ने बुधवार को सांसद अजय मंडल को अपना 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ ने स्पष्ट कहा कि वर्षों से संविदा पर काम कर रहे कार्यपालक सहायकों को अब स्थायी किया जाए और राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए।
संघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि कार्यपालक सहायक लगातार बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो स्थायी सेवा का लाभ मिला है और न ही वेतनमान व अन्य सुविधाएं।
संघ द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण, मानदेय में सुधार,शैक्षणिक योग्यता में उन्नयन, ईपीएफ का लाभ, आकस्मिक निधन पर मुआवजा, स्वास्थ्य बीमा सुविधा, मृतक सहायकों के आश्रितों को नौकरी, गृह जिला में स्थानांतरण की मांगें शामिल हैं।संघ ने कहा कि राज्य के अन्य विभागों के संविदा कर्मियों को पहले ही नियमितीकरण और वेतनमान का लाभ मिल चुका है। ऐसे में कार्यपालक सहायकों को इससे वंचित रखना अन्याय है। संघ ने सांसद अजय मंडल से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएं और सरकार तक कार्यपालक सहायकों की आवाज पहुँचाएं।

More Stories
भागलपुर 6 सितंबर 26*भागलपुर आरडी एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
भागलपुर५सितम्बर २६*भागलपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंची शांति समिति की टीम,
भागलपुर ६ सितंबर २६*नाथनगर थानान्तर्गत 19 ग्राम ब्राउन शुगर, के साथ 02 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।