भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक 03सितम्बर 2025
भागलपुर बिहार 03सितम्बर 205*भागलपुर में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना*
भागलपुर में न्याय को आसान और सुलभ बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की ओर से 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में होगा।
इस मौके पर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत से जुड़े फायदे और प्रक्रिया की जानकारी देगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कई प्रकार के मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जाएगा। बैंक ऋण एवं रिकवरी से जुड़े वाद, बिजली बिल और उपभोक्ता विवाद, पारिवारिक मामले और आपसी झगड़े, मोटर दुर्घटना मुआवजा दावे, आपराधिक मामलों में समझौते योग्य वाद, अन्य लंबित वाद जिनमें पक्षकार तैयार हों।
लोक अदालत का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यहां किसी तरह की अतिरिक्त फीस या कानूनी जटिलता नहीं होती। यहां न केवल पक्षकारों का समय बचता है, बल्कि लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर से भी मुक्ति मिलती है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोगों से अपील की कि वे लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों को निपटाने के लिए सामने आएं।यह जागरूकता रथ लगातार गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व और 13 सितंबर को होने वाले आयोजन की जानकारी देगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़कर अपने मामलों का समाधान करा सकें।
More Stories
डेहरी ऑन सोन (रोहतास)*7 नवम्बर 26*ईदगाह मोहल्ला वार्ड-23 में चोरों का आतंक जारी,
पूर्णिया बिहार 7 नवंबर26 *भवानीपुर में 10.53 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी*
पूर्णिया बिहार7नवंबर26* पूर्णिया के हर पंचायत में खुलेगा विधिक सहायता क्लिनिक: 20 नवंबर तक स्थापना का लक्ष्य,