प्रयागराज3सितम्बर25*ग्राम सभा मदनपुर में शोक की लहर *समाजसेवी विजय भारती की माताजी लखपती देवी का निधन*
बारा, प्रयागराज। यमुनापार विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर में मंगलवार 02 सितम्बर 2025 को गहरा शोक छा गया, जब समाजसेवी विजय भारती की माता लखपती देवी पत्नी स्वर्गीय मनसा लाल भारती ने लम्बी बीमारी से जूझने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव, रिश्तेदारों और क्षेत्रीय शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। लखपती देवी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और धार्मिक आस्था की धनीं महिला होने के कारण गांव-समाज में विशेष पहचान रखती थीं। ग्रामीणों ने उन्हें मातृ-स्वरूपा मानकर हमेशा सम्मान दिया। उनके व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों ने महिला समाज के उत्थान को एक नई दिशा दी थी। समाजसेवी विजय भारती की माता के निधन से पूरे क्षेत्र में गहरी व्यथा और रिक्ते के मूल्यों का अनुभव किया जा रहा है। गांव के बुजुर्गों ने कहा कि लखपती देवी ने अपने जीवन में धैर्य, संस्कार, महिला समाज कल्याण और समाज के प्रति निष्ठा की मिसाल कायम की। परिवार के इस दुखद क्षण में दूर-दराज से जुड़े शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आमजन परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं। क्षेत्र के लोग इसे एक बड़ी क्षति मान रहे हैं, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी।

More Stories
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस
लखनऊ7मई26• तमिलनाडु के राज्यपाल, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें-एआईपीएफ
लखनऊ7मई26*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है!!