*जम्मू-कश्मीर अपडेट*
जम्मू कश्मीर31अगस्त25*पुंछ में सुरक्षा बलों ने पकड़े दो आतंकवादी, एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद*
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से एक एके -47 और एक हैंड ग्रेनेड मिला है। पुंछ पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है ।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने छापेमारी भी की।
इसमें आजमाबाद स्थित एक घर पर छापा मारा, यहां से इस घर के मालिक स्थानीय निवासी तारिक शेख और उसके साथी चैंबर गांव निवासी रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया ।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद दोनों से पूछताछ की गई, जिससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जलियां गांव स्थित शेख के एक और किराए के मकान पर छापा मारा, जहां से यह हथियार बरामद किए गए।
More Stories
रीवा12 नवम्बर 26*महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज आरोप सरपंच के भाई समेत दो युवकों पर गंभीर आरोप,
सहारनपुर 12 नवम्बर 26*देवबंद त्रिवेणी शुगर मिल में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ जनप्रतिनिधियों ने डाला पहला गन्ना*
हरिद्वार 12 नवम्बर 26*कुंभ मेला 2027 की तिथियां घोषित, 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक चलेगा मेला, 4 अमृत स्नान होंगे*