अब्दुल जब्बार
औरैया12दिसम्बर*कामाख्या धाम में सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन
154 वर-वधु जोड़ों ने लिए सात फेरे
विधायक ने कन्यादान करते हुए सभी वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
भेलसर(अयोध्या)शनिवार को सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम परिसर में हिन्दू मुस्लिम वर वधुओं का सामुहिक विवाह संपन्न हुआ।विवाह का दृश्य देख हर कोई अभिभूत नजर आया।सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने 154 जोड़ों की शादी कराकर कन्यादान करते हुए सभी जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दिया।विवाह मंडप में आचार्य व उपाचार्यों ने मंगल गीतों व वेद मंत्रों के साथ 154 जोड़ों के विवाह की रस्में पूरी कराई तो काजी द्वारा दर्जनों मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।वही दूसरी तरफ सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों के विवाह गीत सहित गारी से पूरा माहौल मंगलमय हो उठा।
सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव,एसडीएम स्वप्निल यादव,बीडीओ मोनिक पाठक व रूदौली बीडीओ अखिलेश गुप्ता सहित प्रशासनिक अमला सामुहिक विवाह में घरातियों की भूमिका में नजर आया।वर पक्षों की खातिरदारी में विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी दौड़ते दिखे।स्वागत से लेकर सभी रस्म अदायगी निभाने में थानाध्यक्ष नीरज सिंह चौकी प्रभारी प्रदीप यादव व पुलिस के जवान सक्रिय रहे।इस सामूहिक विवाह में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के विवाह और निकाह की रस्में एक ही पंडाल के नीचे सम्पन्न हुई।एक ओर विवाह की रस्म वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी हुई तो वहीं दूसरी ओर मौलवी/काज़ी ने निकाह की रस्म अदायगी करवाई।खास बात तो यह देखने को मिली कि सामुहिक विवाह में मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव को वर वधुओ ने घर का गार्जियन मानकर आशीर्वाद भी लिया।जिसके बाद विधायक श्री यादव ने वर वधुओ की एक साथ विदाई भी किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार निचले पायदान को सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।सबका साथ,सबका विकास के मंत्र को हमारी सरकार ने चरितार्थ किया है।इससे पहले की सरकारों ने गरीब की बात नहीं सुुनी, आज हमारी सरकार श्रमिकों की कन्याओं का कन्यादान कर रही है,पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश बदल रहा है।भाजपा सरकार का पूरा फोकस गरीबों व किसानों के हित पर है।इस मौके पर भाजपा नेता रविकांत तिवारी,तेज तिवारी,शिव कुमार पाठक,मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,संतोष सिंह,उमाशंकर सिंह,सबीना,पवन राजपूत,तकनीकी सहायक आशीष तिवारी,सहायक विकास अधिकारी राजीव श्रीवास्तव,पीयूष मिश्रा,राम प्रेस यादव,प्रधान बाबा राम लखन पासवान,आदर्श चंद्र यादव,पुजारी इन्द्रेश जी महाराज,जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी,राम राज लोधी,प्रधान,पप्पू प्रधान,शनि पंडित,सुनबा प्रधान भल्लू सोनकर,डॉ एम आर शास्त्री,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
लोक गीत से झूमे बाराती
कार्यक्रम में लोक गायिका पूजा कौशल द्वारा प्रस्तुत बन्नो तेरी अंखिया सुरमे दानी…व बन्ने के नैना जादू बान मैं वारी जाऊ..जैसे मंगल गीतों से सामूहिक शादी समारोह में चार चांद लग गया ।लोक गायिका ने मौजूद लोगों को विवाह गीत ,देश भक्ति गीत ,होली गीत के अलावा अपनी रचनाओं के माध्यम से सरकार की कल्याण कारी योजनाओ की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही।

More Stories
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले जंतर मंत्र पर पर प्रदर्शन किया गया।
अयोध्या १२ फरवरी २५ *रुदौली बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में कमिश्नर को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
पंजाब १२ फरवरी २६ * मुख्यामंत्री भगवंत मान ने वकीलों से किया व्यापक संवाद