कौशाम्बी28अगस्त25*सरकारी तालाब में कब्जा कर दबंग कर रहे हैं निर्माण*
*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के बरियावा ग्राम पंचायत के मजरा फत्ते का पूरा में तालाबी भूमि संख्या 11 मिल जुमला में गांव के बाबूलाल पुत्र छेदीलाल द्वारा कब्जा करके मकान का निर्माण किया जा रहा है बारिश का पानी इसी तालाब में बहता था जिससे गांव में बाढ़ नहीं आती थी लेकिन तालाब में कब्जा कर निर्माण किए जाने के बाद गांव का बरसात का पानी बहने में दिक्कत होगी सरकारी तालाब में कब्जा करके निर्माण किए जाने के बाद भी लेखपाल और ग्राम प्रधान ने तालाब के निर्माण को नहीं रोका है जिससे लेखपाल और ग्राम प्रधान की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है चर्चाओं पर जाए तो तालाब कब्जा करने के आड़ में लेखपाल और ग्राम प्रधान ने मोटी रकम वसूली है गांव की चमेला देवी पत्नी फूलचंद ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर तालाब में कब्जा और निर्माण पर रोक लगाए जाने की मांग की है इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है की बारिश का पानी इसी गांव में पहुंचता था जिससे गांव में बाढ़ नहीं आती थी और तालाब में निर्माण हो जाने के बाद बारिश का पानी गांव में रुक जाएगा और गांव में बाढ़ आ जाएगी लोगों का घर गिर जाएगा इसलिए तालाब का निर्माण रोकना जरूरी है।

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*