कौशाम्बी28अगस्त25*किसी भी जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे न बैठे-डीएम*
*जिलाधिकारी ने सभी बाबुओं को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं सभी सुपरवाइजर का एक दिन का रोकने के दिए निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने फेस कैप्चरिंग की प्रगति समीक्षा के दौरान विकास खण्ड कड़ा एवं नेवादा में प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सीडीपीओ को प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास खण्ड सिराथू एवं कड़ा में आउट साइड जिओ फेंसिंग में अधिक संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सीडीपीओ से कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर आउट साइड जिओ फेंसिंग शून्य किए जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी सीडीपीओ से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र अवश्य खुले,अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारी तय कर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ से कहा कि किसी भी जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे न बैठने पाए। इसके साथ ही उन्होंने जर्जर/छत टपकने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोषण ट्रैकर पर ए.एन.सी. की फीडिंग की समीक्षा के दौरान फीडिंग लंबित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में तैनात सभी बाबुओं को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सभी सुपरवाइजर का एक दिन का रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर को शत-प्रतिशत फीडिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन व्यास सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
प्रयागराज 7 नवम्बर 26*अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या…
हरिद्वार 7 नवम्बर 26*श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट में धूमधाम से मनी हनुमान जयंती, गूंजे जयकारे
रायगड 7 नवम्बर 26* रायगड पोलिसांची आपुलकीची दिवाळी: पोलीस अधीक्षक आंचल दलाल यांच्या हस्ते फराळ वाटप!