पंजाब25अगस्त25*डीएसपी बल्लुआना तेजिंद्रपाल सिंह ने गांव बजीतपुर भोमा में लगाया नशा विरोधी जागरूकता कैम्प
अबोहर, 25 अगस्त (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने का अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत गांवों में कमेटियां बनाकर कर लोगों को नशा के विरूद्ध जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसपी बल्लुआना तेजिंद्रपाल सिंह, थाना बजीतपुर भोमा प्रभारी भूपिंद्र सिंह, रीडर जसबीर सिंह ने गांव बजीतपुर भोमा में कैम्प लगाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को नशा न करने के लिए प्रेरित किया। डीएसपी तेजिंद्रपाल सिंह ने कहा कि नशे से युवा खुद ही नहीं बल्कि पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि आपके गांव में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। इस मौके पर गांव के सरपंच, मैंबर व भारी संख्या में ंग्रामीण मौजूद थे।
फोटो:7 लोगों को जागरूक करते पुलिस अधिकारी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….