कौशाम्बी22अगस्त25*दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस में एक करोड रुपए की बरामद की शराब*
*पंजाब से शराब लेकर ट्रक चालक जा रहा था बिहार*
*महेवाघाट कौशाम्बी* जिले के रास्ते से ले जाई जा रही शराब के ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है बरामद शराब की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जाती है अवैध शराब तस्करी विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना महेवाघाट पुलिस ने एक ट्रक नं0 UP 22 AT 2345 में अंग्रेजी शराब बरामद की है पंजाब से लेकर कौशाम्बी से चित्रकूट होते हुए सतना, रीवा के रास्ते रांची से बिहार जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा ट्रक से 809 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है,
मुखबिर की सूचना पर महेवाघाट थाना पुलिस टीम ने धाता तिराहे से 200 मीटर आगे मंझनपुर रोड के पास एक ट्रक को रोककर पूछताछ की तो गाड़ी में बैठे चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भागने लगे, जिन्हे घेरकर पकड़ लिया पूछताछ में रमेश कुमार पुत्र भारताराम एवं पप्पू राम पुत्र बाबूलाल मेघवा निवासी ग्राम बामरला थाना सेढ़वा जिला बाड़मेर, राजस्थान बताया। पकड़े गये ट्रक की तलाशी ली गयी तो ट्रक ऊपर से रूई की बोरियों से ढका हुआ था, बोरियों को हटाने पर देखा गया तो उसके अन्दर कुल 809 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 17292 बोतल ब्राण्ड मैकडोनाल्ड नं01 व रोयल चैलेन्ज बरामद हुआ व तलाशी से 5,000/- रूपया व दो मोबाइल फोन की बरामद हुआ पुलिस ने बोतल अनुमानित कीमत लगभग एक करोड रुपये से अधिक घटना में प्रयुक्त ट्रक नं0 UP 22 AT 2345, 5000 रूपया व दो अदद मोबाइल फोन बरामद किया है।जांच के दौरान जानकारी मिली कि उक्त शराब चंडीगढ़ डिस्टलर्स एंड बॉटलर्स लिमिटेड, मोहाली, पंजाब द्वारा मैन्युफैक्चरिंग की गयी हैं। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….